न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित

सिया गोयल के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट और #IHateMen हैशटैग के इस्तेमाल पर AIDSA ने मध्य प्रदेश की महिला डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को पद से हटाते हुए 5 साल के लिए सदस्यता निलंबित कर दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 01 Jul 2026 12:14:12

सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मध्य प्रदेश की एक महिला डेंटिस्ट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। चर्चित मामले पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद 'ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन' (AIDSA) ने सख्त रुख अपनाते हुए मध्य प्रदेश इकाई की कोषाध्यक्ष डॉ. मुस्कान सोनी को तत्काल उनके पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं, एसोसिएशन ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी अगले पांच वर्षों के लिए निलंबित कर दी है। संस्था का कहना है कि उनकी सोशल मीडिया गतिविधि चिकित्सा पेशे की गरिमा और आचार संहिता के अनुरूप नहीं थी।

इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ विवाद, आरोपी के समर्थन वाले पोस्ट पर मचा बवाल

पूरा मामला उस समय सामने आया जब डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। यह पोस्ट पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड से संबंधित थी, जिसमें मृतक की मंगेतर सिया गोयल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। आरोप है कि डॉ. मुस्कान ने अपनी पोस्ट में सिया गोयल का पक्ष लेते हुए कथित तौर पर उसका बचाव किया। साथ ही उन्होंने दिवंगत केतन अग्रवाल के गंजेपन और शारीरिक बनावट को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने असंवेदनशील बताया।

डॉ. मुस्कान ने अपनी पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था, "अगर आप ऐसा झूठ बोलेंगे तो जाहिर है कि आप मरेंगे।" इसके साथ उन्होंने #IHateMen हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय करार देते हुए संबंधित संस्था से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

सार्वजनिक माफी भी नहीं आई काम, एसोसिएशन ने सुनाया कड़ा फैसला

मामले ने तूल पकड़ने के बाद डॉ. मुस्कान सोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने बयान और शब्दों के चयन के लिए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था और यदि उनकी पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए क्षमा चाहती हैं।

हालांकि, ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन की अनुशासन समिति ने इस स्पष्टीकरण को पर्याप्त नहीं माना। संस्था ने अपने आधिकारिक आदेश में कहा कि डॉ. मुस्कान की टिप्पणी पेशेवर नैतिकता के विरुद्ध, आक्रामक और अपमानजनक थी। एसोसिएशन के अनुसार, एक डॉक्टर से समाज में संवेदनशीलता, संतुलन और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है, जबकि संबंधित पोस्ट से समाज में गलत और नफरत फैलाने वाला संदेश गया। इसी आधार पर संस्था ने उन्हें तत्काल पद से हटाने के साथ-साथ पांच वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित करने का निर्णय लिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?