न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिल और दो सिर वाली बच्ची का जन्म, लोगों ने कहा करिश्मा – डॉक्टरों ने बताई सच्चाई

मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी नवजात बच्ची के दो सिर और दो दिल हैं। डॉक्टर इसे दुर्लभ कंजॉइंड ट्विन्स केस बता रहे हैं। परिवार और समाज इसे करिश्मा मान रहे हैं जबकि चिकित्सक लगातार निगरानी में हैं। जानें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 11:43:43

दो दिल और दो सिर वाली बच्ची का जन्म, लोगों ने कहा करिश्मा – डॉक्टरों ने बताई सच्चाई

मध्य प्रदेश के इंदौर के एक अस्पताल में जन्मी एक नवजात बच्ची चर्चा का केंद्र बनी हुई है। खरगोन जिले के मोथापुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने 13 अगस्त को इस बच्ची को जन्म दिया। आश्चर्य की बात यह है कि इस बच्ची के दो सिर, चार हाथ और दो धड़कते दिल हैं। हालांकि उसका सीना और पेट आपस में जुड़े हुए हैं, जबकि पैर सामान्य तौर पर केवल दो ही हैं।

एमवाय अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी

नवजात को जन्म के तुरंत बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर के एमवाय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रख रही है। चिकित्सकों के मुताबिक ऐसे मामलों में इलाज बेहद कठिन हो जाता है, क्योंकि शरीर के कई अंग आपस में जुड़े रहते हैं। इसलिए अक्सर ऐसे बच्चों को पीआईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जाता है ताकि आपातकालीन देखभाल मिल सके।

मेडिकल विज्ञान में क्या कहलाता है यह मामला?

डॉक्टरों ने जानकारी दी कि बच्ची फिलहाल स्थिर है और राहत की बात यह है कि उसके दोनों दिल सामान्य रूप से धड़क रहे हैं। आगे की जाँच के लिए सोनोग्राफी और कई अन्य जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। चिकित्सा शब्दावली में इस स्थिति को कंजॉइंड ट्विन्स कहा जाता है। यह बेहद दुर्लभ और जटिल स्थिति होती है, जिसमें सर्जरी करना आसान नहीं होता।

जन्म की पूरी प्रक्रिया और आगे की संभावना

बच्ची की डिलीवरी एमटीएच अस्पताल में हुई थी। लेकिन नाजुक हालत के कारण उसे तुरंत एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले छह महीने तक बच्ची की तबीयत स्थिर रहती है, तो सर्जरी की मदद से उसके शरीर के अंगों को अलग करने की संभावना हो सकती है। हालांकि यह बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा ऑपरेशन होगा।

माता-पिता की पहली संतान

यह बच्ची दंपति की पहली संतान है। डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद परिवार ने उसे घर ले जाने का फैसला किया है। परिवारजन बच्ची के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना कर रहे हैं।

इंदौर में पहले भी सामने आए ऐसे मामले

ध्यान देने वाली बात यह है कि इंदौर में इससे पहले भी दो सिर वाले बच्चे के जन्म के मामले दर्ज हो चुके हैं। चिकित्सा विज्ञान के लिए ये घटनाएँ बड़ी चुनौती मानी जाती हैं। वहीं समाज में ऐसे जन्म लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बन जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री