न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवा सात बजे भरी उड़ान, कोलकाता में टूटा संपर्क, रांची एयर एम्बुलेंस क्रैश की बड़ी बातें

रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस 23 फरवरी 2026 को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सभी सात लोग मारे गए। विमान का संपर्क शाम 7:34 बजे ATC से टूट गया। DGCA और एएआईबी जांच में लगे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 24 Feb 2026 8:33:15

सवा सात बजे भरी उड़ान, कोलकाता में टूटा संपर्क, रांची एयर एम्बुलेंस क्रैश की बड़ी बातें

रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस 23 फरवरी 2026 को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।

कितने लोग थे सवार और उनकी पहचान:

चतरा के उपायुक्त कीर्तिश्री ने बताया कि विमान में दो क्रू मेंबर और पांच अन्य लोग सवार थे। विमान रांची से रात 7:11 बजे उड़ान भरने के बाद अचानक संपर्क टूट गया। विमान दिल्ली की ओर जा रहा था।

एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने मृतकों की पहचान इस प्रकार बताई है:

कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)

कैप्टन सवराजदीप सिंह (को-पायलट)

संजय कुमार (मरीज)

डॉ. विकास कुमार गुप्ता

सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक)

अर्चना देवी (अटेंडेंट)

धुरु कुमार (अटेंडेंट)

विमान में कुल सात लोग सवार थे: एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट, एक पायलट और एक को-पायलट। दिल्ली में लैंडिंग का अनुमानित समय रात 10 बजे था, लेकिन शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

विमान क्रैश स्थल और स्थिति:

रांची हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने बताया कि विमान रांची से उड़ान भरने के बाद चतरा जिले के करमाटांड़ गांव के पास घने जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और धुएं का गुबार देखा, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर खोज अभियान शुरू किया गया, लेकिन घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है।

जांच और बचाव अभियान:

DGCA और अन्य नागरिक उड्डयन एजेंसियां हादसे की जांच के लिए सक्रिय हैं। सर्च-एंड-रेस्क्यू टीम मौके पर बचाव कार्य में लगी हुई है। एएआईबी की टीम को भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। फिलहाल, हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हैं और विस्तृत जांच के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

विमान और ऑपरेटर का विवरण:

DGCA ने बताया कि 23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV, जो ‘रांची-दिल्ली’ सेक्टर पर मेडिकल इवैक्यूएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट ऑपरेट कर रहा था, झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया। इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे।

कोलकाता से संपर्क और राडार डेटा:

एयरक्राफ्ट ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। कोलकाता ATC से संपर्क होने के बाद, 7:34 बजे वाराणसी से लगभग 100 एनएम साउथ-ईस्ट में संपर्क और रडार डेटा टूट गया। यह रांची से दिल्ली के लिए ऑपरेट हो रही बीचक्राफ्ट किंग एयर (BE9L) की मेडिकल चार्टर फ्लाइट थी, जिसे रेडबर्ड एयरवेज दिल्ली द्वारा संचालित किया जा रहा था।

नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। विस्तृत जांच के बाद ही एयरक्राफ्ट क्रैश के कारणों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत