न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं किसी को खुश नहीं रख सकी…', दर्द भरा नोट छोड़ महिला ने घर में की आत्महत्या

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में महिला ने दर्द भरा सुसाइड नोट छोड़कर की आत्महत्या, लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। जानें पूरी घटना और पुलिस जांच की जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 21 Apr 2026 3:28:56

'मैं किसी को खुश नहीं रख सकी…', दर्द भरा नोट छोड़ महिला ने घर में की आत्महत्या

र्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा में रहने वाली 40 वर्षीय रूपा देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात यह घटना हुई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सुसाइड नोट में झलका दर्द

indiatv की खबर के अनुसार, घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें रूपा देवी ने अपने मन की पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि “मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।” शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। परिजनों के अनुसार, विवाह के कई वर्षों बाद भी संतान न होने की वजह से वह काफी परेशान रहती थीं। उनकी शादी साल 2003 में अजय वर्मा के साथ हुई थी।

इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि घर में दो दिन बाद ही एक पारिवारिक शादी होने वाली थी, जिसके चलते माहौल खुशियों भरा था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया। पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

जंगल में दो महिलाओं की मौत

इसी बीच एक अन्य दुखद खबर झारखंड के लातेहार जिले से भी सामने आई है। यहां एक जंगल में दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, गुरिकम जंगल में जंगली बाइसन के हमले के कारण इन महिलाओं की जान चली गई। वन विभाग के अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, दोनों महिलाएं सोमवार सुबह फूल तोड़ने जंगल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

मृत महिलाओं की पहचान 64 वर्षीय शिलामनिया देवी और 50 वर्षीय शांति कुंवर के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को 50 हजार रुपये दिए गए हैं। साथ ही, आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें 3.5 लाख रुपये का मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

जरूरी सूचना

यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या भावनात्मक परेशानी से जूझ रहा है, तो मदद लेना बेहद जरूरी है। आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा TISS iCall हेल्पलाइन (022-25521111) पर सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सहायता उपलब्ध है।
कठिन समय में अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करना एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत