न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में अस्पताल की लापरवाही, 5 बच्चों को HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला, सभी संक्रमित

झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आया। जांच में पांच बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। हाईकोर्ट और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 9:03:14

झारखंड में अस्पताल की लापरवाही, 5 बच्चों को HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला, सभी संक्रमित

झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला और गंभीर हो गया है। जांच में पता चला कि अब तक पांच बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद शनिवार को रांची से स्वास्थ्य विभाग की टीम चाईबासा पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि सदर अस्पताल के एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर में सप्ताहभर की जांच में पांच थैलेसीमिक बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी बच्चों को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया था।

इस घटना के बाद चाईबासा सदर अस्पताल में ब्लड चढ़वाने वाले मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल बन गया है।

पिता की शिकायत और जांच का आदेश

चाईबासा के सात वर्षीय थैलेसीमिक मरीज के पिता ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम के डीसी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को उनके बच्चे को सदर अस्पताल में ब्लड चढ़ाया गया और 18 अक्टूबर को उसकी जांच में एचआईवी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। पिता ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने भी जांच कराई, जिसमें दोनों निगेटिव पाए गए।

डीसी ने मामले की जांच का आदेश दिया, और हाईकोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कराई। शनिवार को रांची से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विशेषज्ञ का बयान

एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार ने बताया कि अगर एचआईवी पॉजिटिव बच्चे को नियमित एंटी रेट्रोवायरल दवा दी जाती है, तो बच्चे को अगले 15 साल तक गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। डॉ. कुमार ने कहा कि दवा के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। यदि बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत