न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकारी सैलरी से नाखुश दिखीं 'क्वीन', कहा - 50 हजार से क्या होगा? जेब से लाखों खर्च होते हैं

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी सैलरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में हाथ में सिर्फ 50-60 हजार रुपये बचते हैं, जबकि लाखों की जेब से खर्च करना पड़ता है। कंगना ने राजनीति को बताया महंगा शौक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 2:48:07

सरकारी सैलरी से नाखुश दिखीं 'क्वीन', कहा - 50 हजार से क्या होगा? जेब से लाखों खर्च होते हैं

बॉलीवुड की दमदार अदाकारा और अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत ने जहां अपनी एक्टिंग से सिनेमा प्रेमियों को खूब प्रभावित किया है, वहीं अब वो राजनीति में भी अपनी नई पारी खेल रही हैं। साल 2024 में बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद बनने के बाद अब कंगना ने राजनीति की असलियत बयां की है। उनके हालिया बयान ने न सिर्फ हैरान कर दिया बल्कि यह भी दिखाया कि राजनीति की दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस लगती है, अंदर से उतनी ही कठिन और खर्चीली है।

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने अपनी सांसद सैलरी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहती हूं कि राजनीति एक बहुत महंगा शौक है।" जब उनसे "शौक" शब्द पर सवाल हुआ तो उन्होंने ईमानदारी से जवाब दिया – “अगर आप ईमानदार इंसान हैं, तो सांसद होना एक प्रोफेशन नहीं बन सकता क्योंकि आपको अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए नौकरी चाहिए होती है।”

कंगना ने बताया कि सांसदों को मिलने वाले वेतन में से कुक, ड्राइवर और अन्य स्टाफ की सैलरी निकालने के बाद उनके पास केवल 50-60 हजार रुपये ही बचते हैं। यह एक ऐसा खुलासा था जो आम जनता के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि ज़्यादातर लोग मानते हैं कि नेताओं को खूब पैसे मिलते हैं।

खर्च लाखों में, बचत चंद हज़ार में!

कंगना ने आगे कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में जब उन्हें स्टाफ के साथ जाना होता है तो एक ट्रिप का खर्च लाखों में पहुंच जाता है क्योंकि गंतव्य 300-400 किलोमीटर दूर होते हैं। उन्होंने कहा, "यह बहुत महंगा शौक है और आपको कोई और जॉब या इनकम का जरिया होना जरूरी है।" उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जावेद अख्तर जैसे वरिष्ठ लोग सांसद रहते हुए भी अपने पेशे में सक्रिय थे।

राजनीति से खुश नहीं हैं कंगना

इससे पहले भी कंगना ने यह साफ किया था कि उन्हें राजनीति का अनुभव बेहद चुनौतीपूर्ण लग रहा है। उन्होंने कहा था कि लोग छोटी-छोटी समस्याएं लेकर आते हैं, जैसे कि टूटी नालियां और खराब सड़कें। ये बातें उनके लिए नई हैं क्योंकि सोशल वर्क उनका बैकग्राउंड नहीं रहा है।

वर्क फ्रंट पर भी हैं एक्टिव

जहां एक ओर कंगना राजनीति में नई जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'इमरजेंसी' थी। आने वाले समय में वो 'तनु वेड्स मनु 3', 'इमली' और 'भारत भाग्य विधाता' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद