#WATCH | हिमाचल प्रदेश: मंडी DC अपूर्व देवगन ने कहा, "...जेल रोड के पास जो मोहल्ला है वहां 3 लोगों की मौत हुई है, एक महिला की तलाश जारी है। बहुत सारा मà¤
रात भर बरसी आफत की बारिश, विपक्ष ने जताई चिंता
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मंडी की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "बीती रात करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच हुई बारिश से मंडी शहर को भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक तीन शव मिल चुके हैं और एक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। मैं प्रशासन और राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वे त्वरित कार्रवाई करें और लोगों की मदद सुनिश्चित करें।"
भारी क्षति वाले इलाके और बंद सड़कें
मंडी में सबसे अधिक तबाही जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र में देखी गई। भूस्खलन के कारण कीरतपुर-मनाली फोरलेन और पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र का बाहरी संपर्क लगभग टूट गया है।
भयावह दृश्य, बचने को भागे लोग
घटना के वक्त बहुत से लोग घटनास्थल के पास मौजूद थे। जब उन्होंने पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा गिरते देखा तो जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। कुछ लोग दुकानों में छिप गए तो कुछ ने पास के घरों में शरण ली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अनुभव बेहद डरावना था — कुछ ही क्षणों में पूरा इलाका मलबे से पट गया और चारों ओर हाहाकार मच गया।















