न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, भूस्खलन की चपेट में आई बस — 15 यात्रियों की मौत, राहत कार्य जारी

मंगलवार को झंडूता उपमंडल के भल्लूपुल के पास तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक निजी बस उसकी चपेट में आ गई, जिससे अब तक 15 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 9:02:58

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, भूस्खलन की चपेट में आई बस — 15 यात्रियों की मौत, राहत कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को झंडूता उपमंडल के भल्लूपुल के पास तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक निजी बस उसकी चपेट में आ गई, जिससे अब तक 15 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। इस दौरान तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। सोमवार से इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। झंडूता उपमंडल के भल्लूपुल के पास एक बड़े भूस्खलन में बस फंस गई थी। मरोटान से घुमारवीं जा रही बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। रिपोर्टों के अनुसार, तीन बच्चों को जीवित बचा लिया गया है और उनका इलाज बरथिन के सरकारी अस्पताल और बिलासपुर के एम्स में चल रहा है।

इलाके में सोमवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जिससे पहाड़ी ढलानों पर मिट्टी और पत्थर खिसकने की स्थिति बनी हुई थी। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और लापता यात्रियों की तलाश देर रात तक जारी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि वह लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार इस दुखद समय में हिमाचल प्रदेश सरकार की हर संभव सहायता करेगी।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता इलाके में हुए विनाशकारी भूस्खलन में बस फंसने से कई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली है और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे तुरंत राहत कार्यों में मदद करें।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने एम्स बिलासपुर प्रशासन को घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक जताते हुए कहा, “मैं इस भीषण बस दुर्घटना से गहरा दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।”

राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद