न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे’ – अनुराग ठाकुर के बयान पर गरमाई सियासत, DMK का पलटवार

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे। इस बयान पर सियासी विवाद छिड़ गया और DMK ने कड़ा तंज कसा। जानें पूरा मामला और भारत की स्पेस मिशन योजनाएँ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 3:26:16

‘हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे’ – अनुराग ठाकुर के बयान पर गरमाई सियासत, DMK का पलटवार

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने राजनीति का पारा चढ़ा दिया। उन्होंने मंच से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अंतरिक्ष की पहली यात्रा की बात करें तो उन्हें लगता है कि “हनुमान जी ही पहले अंतरिक्ष यात्री थे।” इस टिप्पणी के बाद विपक्ष ने उन पर जमकर निशाना साधा।

बच्चों से की सीधी बातचीत

अनुराग ठाकुर पीएम श्री नवोदय विद्यालय, पेखूबेला में पहुंचे थे। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने बनाए विजिटिंग कार्ड दिखाए, जिसकी ठाकुर ने खूब सराहना की। बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल किया – अंतरिक्ष में सबसे पहले कौन गया था? बच्चों ने उत्तर दिया – नील आर्मस्ट्रांग। इस पर ठाकुर ने मुस्कुराते हुए कहा – “मुझे लगता है सबसे पहले अंतरिक्ष की यात्रा हनुमान जी ने ही की थी।”

शिक्षा और परंपरा पर जोर

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि बच्चों को सिर्फ अंग्रेज़ों द्वारा लिखी गई किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को वेदों, प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान परंपरा की ओर भी प्रेरित करें। ठाकुर के मुताबिक, इससे छात्र व्यापक दृष्टिकोण हासिल कर पाएंगे और दुनिया को अलग नजरिए से देख सकेंगे।

DMK ने कसा तंज

उनके इस बयान पर डीएमके ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी की सांसद कनिमोझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सांसद और पूर्व मंत्री बच्चों से यह सवाल करें कि सबसे पहले चांद पर कौन गया, और फिर यह बताने की कोशिश करें कि नील आर्मस्ट्रांग नहीं, बल्कि हनुमान थे। यह बयान बच्चों को गुमराह करने वाला है।”

कनिमोझी ने आगे कहा कि विज्ञान और पौराणिक कथाओं को मिलाना खतरनाक है। उनके मुताबिक, युवाओं के सामने तथ्यों के बजाय इस तरह की बातें रखना वैज्ञानिक सोच, तर्क और संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ है।

भारत की स्पेस यात्रा पर चर्चा

हालांकि कार्यक्रम में ठाकुर ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैज्ञानिकों को दिए गए सहयोग का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत 2025 तक अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है और 2040 तक चांद पर मानव मिशन भेजने की योजना बनाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद