न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुख-चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ..., वरना मेरी गोली तो है ही, PAK को PM मोदी की सख्त चेतावनी

गुजरात से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी — आतंकवाद को शरण देने वालों को मिलेगा करारा जवाब। ऑपरेशन सिंदूर से दिखाई भारत की जीरो टॉलरेंस नीति। कहा, "सुख-चैन से रहो, वरना मेरी गोली तो है ही।"

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 8:03:59

सुख-चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ..., वरना मेरी गोली तो है ही, PAK को PM मोदी की सख्त चेतावनी

गुजरात की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों के खिलाफ तीखी चेतावनी दी। पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि भारत जहां टूरिज्म को बढ़ावा देता है, वहीं पाकिस्तान जैसे देश टेररिज्म को ही टूरिज्म मानते हैं, जो कि पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की नीति आतंकवाद के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की है और हाल ही में हुआ ऑपरेशन सिंदूर इस नीति की दृढ़ता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसे उसकी भाषा में ही जवाब मिलेगा। सुख-चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ… वरना मेरी गोली तो है ही। भारत की दिशा स्पष्ट है — हमने विकास, शांति और समृद्धि का मार्ग चुना है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत पर बुरी नजर डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंकवाद के खात्मे का अभियान है, बल्कि यह मानवता की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने याद दिलाया कि बिहार की जनसभा में उन्होंने ऐलान किया था कि आतंकवाद के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को 15 दिनों तक इंतजार का मौका दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम उठाए, लेकिन चूंकि आतंकवाद पाकिस्तान के लिए रोज़ी-रोटी बन गया है, उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया — और तब भारतीय सेना को पूरी छूट दे दी गई।

सीमा पार छिपे आतंक के ठिकानों पर सटीक वार

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की लड़ाई सीमापार पल रहे आतंकवाद से है, और हमारा निशाना वहीं के आतंकवादी अड्डे थे। भारतीय सेना ने सटीक और अनुशासित तरीके से वार किया, जो यह दर्शाता है कि हमारी सेना कितनी कुशल है। भारत की दुश्मनी सिर्फ उन लोगों से है जो आतंकवाद को पालते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं।

जवाबी हमलों में आईसीयू में पहुंचे एयरबेस

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने कच्छ पर ड्रोन अटैक कर भारी गलती की, यह भूलकर कि मोदी गुजरात से हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इसी भूमि पर 1971 में हमारी बहादुर महिलाओं ने केवल 72 घंटों में रनवे बना दिया था। भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को टारगेट किया, जबकि पाकिस्तान ने हमारे आम नागरिकों को निशाना बनाया — जो कायरता की निशानी है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने इतना सटीक और शक्तिशाली जवाब दिया कि उनके एयरबेस ICU में पहुंच गए। इसके बाद ही पाकिस्तान को शांति की बात करनी पड़ी।

पाकिस्तान के लिए आतंकवाद बना मुनाफे का सौदा

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अब भी वक्त है — “सुख-चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ… वरना मेरी गोली तो है ही।” उन्होंने दोहराया कि भारत का मार्ग एकदम साफ है: हमने विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाया है, लेकिन अगर कोई हमारे नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, तो भारत उसे उसके ही अंदाज में जवाब देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?