न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है आज का भारत, दाहोद में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज भारत निराशा से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। जानें उनके प्रमुख बयान और ऑपरेशन सिंदूर पर कड़ी प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 1:54:16

विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है आज का भारत, दाहोद में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 26 मई 2025 को गुजरात के दाहोद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश अब निराशा के अंधेरे से निकलकर विश्वास के उजाले में पहुंच चुका है, और उसी उजाले में हमारा तिरंगा गर्व से फहरा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, "आज का भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चला है। जो कुछ भी देश की तरक्की के लिए आवश्यक है, उसे हम अब भारत में ही निर्मित कर रहे हैं। आज हम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भी बना रहे हैं — चाहे वह बच्चों के खिलौने हों या सेना के हथियार। भारत अब रेल और मेट्रो से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों का उत्पादन स्वयं करता है और इन्हें अन्य देशों को निर्यात भी करता है।"

उन्होंने आगे बताया कि आज दाहोद में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। "कुछ लोग हमेशा आलोचना करते हैं, कहते हैं कि चुनाव आते ही मोदी जी केवल नींव रखते हैं, कुछ बनता नहीं। लेकिन अब वही आलोचक देख सकते हैं कि तीन साल के भीतर इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव तैयार हो गया है, जिसे आज हरी झंडी दिखाई गई।"

हर क्षेत्र में भारत कर रहा है प्रगति: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि आज ही के दिन, 26 मई 2014 को उन्होंने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कहा, "गुजरात की धरती और आप सभी लोगों ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है, उसी के कारण हमने देश में बड़े-बड़े निर्णय लिए और जनता की सेवा की। हर क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।"

उन्होंने बताया कि गुजरात को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है — राज्य के 100 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके लिए उन्होंने गुजरात की जनता को बधाई दी।

"हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने वालों का अंत निश्चित": ऑपरेशन सिंदूर पर कड़ा संदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "सोचिए, जब पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारी बहनों और बेटियों को निशाना बनाया, तो क्या भारत चुप रह सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? नहीं।"

उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेगा, तो उसका मिटना भी तय है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं थी, यह हमारे भारतीय संस्कारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति थी।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत