न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: गांधीनगर में गरबा पंडाल के पास हिंसा, पथराव और आगजनी, 60 से अधिक लोग गिरफ्तार

गुजरात के गांधीनगर में गरबा पंडाल के पास I Love Mohammed और I Love Mahadev स्टेटस को लेकर बवाल मच गया। पथराव और आगजनी में कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। पुलिस ने अब तक 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 1:28:15

गुजरात: गांधीनगर में गरबा पंडाल के पास हिंसा, पथराव और आगजनी, 60 से अधिक लोग गिरफ्तार

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बहियल गांव में बुधवार (24 सितंबर) की रात को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर ‘I Love Mohammed’ और ‘I Love Mahadev’ स्टेटस को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा का रूप ले बैठा। गरबा पंडाल के पास पथराव हुआ, कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई और इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

विवाद की वजह बना सोशल मीडिया पोस्ट

गांधीनगर के एसपी के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की जड़ एक व्हॉट्सऐप स्टेटस है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी एसके पटेल ने अपने स्टेटस में लिखा था कि "सभी लोग 'I Love Mahadev' लगाएं, क्योंकि मुस्लिम समाज 'I Love Mohammed' का स्टेटस डाल रहा है।" इसी बात ने दोनों समुदायों के बीच खींचतान को भड़का दिया। सोशल मीडिया पर हुई बहस धीरे-धीरे आक्रोश में बदल गई और फिर हिंसा का रूप ले ली।

पत्थरबाजी और आगजनी से बिगड़ा माहौल

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इस स्टेटस से आहत होकर बड़ी संख्या में जमा हुए और हिंदू बहुल इलाके की ओर बढ़े। वहां दुकानों का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी गई। इसके बाद जमकर पथराव किया गया। जवाब में हिंदू समाज के लोग भी सड़कों पर उतरे और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस अचानक भड़की हिंसा ने पूरे गांव का माहौल बिगाड़ दिया।

पुलिस ने लिया मोर्चा, 60 गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों समुदायों को अलग किया गया। पुलिस ने अब तक 60 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है, जबकि 30 अन्य संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसके अलावा 20 और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई होगी।

गांव छावनी में तब्दील, बिजली कटने की आशंका

हिंसा के बाद बहियल गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। हर गली-चौराहे पर पुलिस तैनात है और हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना की रात जानबूझकर गांव की बिजली काटी गई थी, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर हिंसा फैलाई जा सके। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बिजली विभाग की टीम खराबी दूर करने में जुटी है।

पहले भी था तनाव का माहौल

गांववालों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना होते-होते बची थी। उनका मानना है कि बुधवार की रात हुई हिंसा अचानक भड़की नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। हालांकि पुलिस अभी तक यही मान रही है कि यह विवाद सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ और उसी ने माहौल को बिगाड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत