🚨 Shocking Video Shows Chaos Just Before Deadly Goa Club Fire 😱🔥
— Voice Of Bharat 🇮🇳🌍 (@Kunal_Mechrule ‘Bollywood Banger Night’ के दौरान हुआ हादसा
- Exclusive footage from Birch by Romeo Lane in Baga captures panic moments before midnight cylinder blast kills 25, mostly staff trapped in the basement due to safety fails.
- Owner and manager arrested for… pic.twitter.com/MWWlHJnvuO
क्लब की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, हादसे वाली रात विशेष कार्यक्रम ‘Bollywood Banger Night’ आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में मेहमान पार्टी का हिस्सा बने हुए थे। तेज संगीत और डांस परफॉर्मेंस चल रही थी, तभी अचानक क्लब में आग फैलने लगी और स्थिति बेकाबू हो गई।
25 की मौत, मैनेजमेंट के 4 लोग गिरफ्तार
इस भीषण दुर्घटना में 20 स्टाफ सदस्य और 5 पर्यटकों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लब की प्रबंधन टीम से जुड़े चीफ जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर और गेट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। क्लब के मालिकों और इवेंट आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है।
साथ ही, क्लब मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि दोनों दिल्ली में छिपे हो सकते हैं, जिसके लिए विशेष टीम भेजी गई है। घटना के बाद प्रशासन ने रोमियो लेन से जुड़ी गोवा की दो अन्य शाखाओं को भी सील कर दिया है।















