न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

सत्य निकेतन PG हादसे की जांच में पुलिस के मुताबिक संचालक सुधांशु घटनास्थल से 100 मीटर दूर था। निर्माण और मरम्मत को लेकर भी जांच में कई बातें सामने आईं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 10 Sep 2026 9:34:54

सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग ढहने के मामले की जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय PG संचालक सुधांशु घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर अपने ऑफिस में था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भी वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचा और कुछ फोन करने के बाद वहां से चला गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुधांशु को आशंका थी कि हादसे के बाद स्थानीय लोग उसके साथ मारपीट कर सकते हैं। पुलिस उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी CDR की भी जांच कर रही है। सुधांशु दिल्ली के भजनपुरा इलाके का रहने वाला है और साल 2022 से अपने दोस्त शुभम त्यागी के साथ PG कारोबार चला रहा था। दोनों ने ‘Hostel Daze’ नाम से सत्य निकेतन में PG संचालित किए थे।

सात PG चला रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, सुधांशु और शुभम फिलहाल सत्य निकेतन इलाके में सात PG या अकोमोडेशन चला रहे थे। जिस इमारत में हादसा हुआ, उसे दोनों ने अगस्त 2025 में 1.05 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर लिया था।

पुलिस का कहना है कि इमारत की हालत जर्जर थी, इसी वजह से इसे कम किराए पर लिया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुधांशु को इमारत की मरम्मत और वहां चल रहे निर्माण कार्य से संभावित खतरे की जानकारी थी। इसके बावजूद बिल्डिंग की मरम्मत और निर्माण कार्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

PG में नहीं किया गया था बड़ा बदलाव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, PG संचालकों ने इमारत में कोई बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव नहीं किया था। उन्होंने दीवारों पर पेंट कराया और सेकेंड हैंड AC, बेड, अलमारी व टेबल जैसी चीजें लगाई थीं।

इस मामले में सुधांशु का बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी अभी फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं और हादसे में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

ठेकेदार की गिरफ्तारी के बाद निर्माण कार्य की जानकारी सामने आई

जांच के दौरान पुलिस ने बिल्डिंग मालिक महेश गुप्ता के लेबर ठेकेदार सनोज कुमार को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, महेश गुप्ता ने सनोज को ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में निर्माण व मरम्मत का काम सौंपा था।

पूछताछ में पता चला कि सनोज करीब 10 दिन से इमारत में रेनोवेशन का काम करा रहा था। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को एक ही स्तर पर लाने का काम चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेसमेंट में करीब तीन ट्रक मलबा भर दिया गया था।

दीवार तोड़े जाने के बाद ढहने का पुलिस ने जताया दावा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान के लिए जगह तैयार की जा रही थी और वहां एक दीवार बाधा बन रही थी। हादसे वाले दिन कथित तौर पर इस दीवार को तोड़ा गया था।

पुलिस का दावा है कि दीवार हटाए जाने के बाद इमारत का स्ट्रक्चर भार नहीं सह सका और पूरी बिल्डिंग ढह गई। हालांकि, जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त वहां काम कर रहे मजदूर लंच के लिए बाहर गए हुए थे। इसी वजह से ठेकेदार और उसके मजदूर हादसे की चपेट में आने से बच गए।

पुलिस के अनुसार, लंच के बाद सनोज जब वापस पहुंचा तो उसने बिल्डिंग को गिरी हुई हालत में देखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत