न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस पूछताछ में तहसीन सैयद ने खोले राज, रेखा गुप्ता पर हमले से जुड़ा बड़ा कबूलनामा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की साजिश में नया खुलासा हुआ है। तहसीन सैयद ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने आरोपी राजेश खिमजी को मदद दी थी और पूरी योजना पहले से जानता था। जानें जांच में क्या सामने आया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 9:57:54

पुलिस पूछताछ में तहसीन सैयद ने खोले राज, रेखा गुप्ता पर हमले से जुड़ा बड़ा कबूलनामा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजेश खिमजी सकारिया ने वारदात से पहले अपनी योजना अपने पुराने दोस्त तहसीन सैयद उर्फ बापू से साझा की थी। गुजरात के राजकोट के रहने वाले तहसीन ने पुलिस के सामने यह बात स्वीकार की है। इतना ही नहीं, उसने यह भी कबूला कि उसने राजेश को पैसों की मदद की थी।

राजेश से पुरानी जान-पहचान

जांच टीम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तहसीन ने शनिवार को दिल्ली पुलिस, आईबी और स्पेशल सेल के सामने खुलासा किया। तहसीन के अनुसार, वह राजेश को करीब दस साल से जानता था और उसके हिंसक स्वभाव से भी वाकिफ था। वारदात से दो दिन पहले सोमवार को राजेश ने उसे फोन किया और दिल्ली जाने की योजना बताई। साथ ही उसने तहसीन से पांच हजार रुपये मांगे, लेकिन तहसीन ने सिर्फ दो हजार रुपये दिए।

हमले की नीयत का संकेत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान राजेश ने तहसीन से कहा था कि वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कुत्तों से जुड़े मुद्दे पर मिलने जा रहा है। साथ ही उसने चेतावनी दी थी कि अगर बातचीत कामयाब नहीं हुई तो वह हमला कर देगा। जब पुलिस ने तहसीन से पूछा कि उसने इस जानकारी को स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं बताया, तो तहसीन ने सफाई दी कि उसने राजेश की बात को मजाक समझकर गंभीरता से नहीं लिया।

फोन की जांच और नई पूछताछ

हालांकि, जांच एजेंसियां तहसीन की इस दलील को पूरी तरह मानने को तैयार नहीं हैं। इसी कारण उसके मोबाइल फोन की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस राजेश से भी लगातार पूछताछ कर रही है, हालांकि अब तक कोई बड़ा नया खुलासा नहीं हुआ है। राजेश इस समय पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। अधिकारियों ने बताया कि तहसीन को रविवार को भी फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

तहसीन और राजेश का आमना-सामना

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने तहसीन और राजेश का आमना-सामना भी कराया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात तहसीन को राजकोट से दिल्ली लाया गया, जबकि वहीं पर शुरुआती पूछताछ हो चुकी थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि खिमजी ने तहसीन को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास का वीडियो भेजा था। हमले से पहले दोनों लगातार संपर्क में थे। बता दें कि राजेश पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है और उस पर पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

खिमजी का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि राजेश खिमजी का अतीत बेहद खतरनाक रहा है। 2017, 2020 और 2022 में उस पर गुजरात मद्यनिषेध अधिनियम और दंड प्रक्रिया संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुए। इतना ही नहीं, 2021 में उसे बंबई पुलिस अधिनियम की धारा 56 के तहत शहर से निर्वासित भी किया गया था।

वर्ष 2017 में उसने एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई थी और फिर कपड़े धोने वाले बैट से भी पिटाई की थी। 2022 में पत्नी से झगड़े के बाद उसने खुद को ब्लेड से घायल कर लिया था, जिससे उसे नौ टांके आए। इसके अलावा खिमजी अवैध शराब की तस्करी में भी सक्रिय था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर