न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ों पर गिरी बर्फ से कांपे मैदान, उत्तराखंड-हिमाचल समेत 10 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, जबकि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 8:52:32

पहाड़ों पर गिरी बर्फ से कांपे मैदान, उत्तराखंड-हिमाचल समेत 10 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है — बर्फबारी और बारिश के चलते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फ की परत जमने लगी है तो मैदानों में सर्द हवाएं लोगों को कंपकपा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण दोनों ही हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इससे इन राज्यों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

IMD का कहना है कि 4 से 7 नवंबर तक इन पर्वतीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने दक्षिणी राज्यों के मौसम को भी प्रभावित कर दिया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, कोंकण तट, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में आज बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। खासकर तमिलनाडु में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ी हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादलों का आना-जाना जारी है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह-शाम की ठंड के बीच आसमान में धुंध की मोटी परत फैली हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान तक भी पहुंचा है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा जैसे जिलों में हल्की बारिश और गर्जना के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में भी हवाओं की रफ्तार बढ़ने के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि अचानक बदलते मौसम के प्रभाव से नुकसान न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?