न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजघाट पर मनमोहन सिंह की याद में बनेगा स्मारक, DUAC ने मंजूरी के साथ लगाई कई शर्तें

पूर्व PM मनमोहन सिंह के राजघाट स्थित प्रस्तावित स्मारक को DUAC ने मंजूरी दी। डिजाइन, सफेद मार्बल, लैंडस्केपिंग और मौजूदा पेड़ को लेकर शर्तें रखी गई हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 05 Sep 2026 10:25:05

राजघाट पर मनमोहन सिंह की याद में बनेगा स्मारक, DUAC ने मंजूरी के साथ लगाई कई शर्तें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रस्तावित स्मारक को लेकर बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। दिल्ली अर्बन आर्ट्स कमीशन (DUAC) ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल में उनके स्मारक के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, आयोग ने साफ किया है कि स्मारक का स्वरूप राजघाट परिसर में पहले से मौजूद समाधियों और वहां के प्राकृतिक वातावरण से मेल खाना चाहिए।

स्मारक का प्रस्ताव सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की ओर से रखा गया था। 25 अगस्त को हुई DUAC की बैठक में इसके आर्किटेक्चरल डिजाइन, लैंडस्केप, इस्तेमाल होने वाली सामग्री, लोगों की पहुंच और आसपास के क्षेत्र से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई। आर्किटेक्ट के साथ विचार-विमर्श और आयोग की ओर से उठाए गए सवालों पर स्पष्टीकरण के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

स्मारक का डिजाइन कैसा हो, इसे लेकर शर्तें

DUAC के मुताबिक राष्ट्रीय स्मृति स्थल का अपना एक खास आर्किटेक्चरल और लैंडस्केप स्वरूप है। ऐसे में मनमोहन सिंह के प्रस्तावित स्मारक की अपनी पहचान तो हो, लेकिन वह आसपास मौजूद समाधियों से देखने में अलग-थलग न लगे।

आयोग ने स्मारक के आर्किटेक्चर, रंग, फर्श, बाहरी सतह, सामग्री और दूसरे डिजाइन एलिमेंट्स को मौजूदा समाधियों के विजुअल स्वरूप के अनुरूप रखने को कहा है। स्मारक के बाहरी रूप में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले DUAC के सामने उसे पेश करना होगा।

सफेद मार्बल या ग्रेनाइट पर भी विचार

आयोग ने स्मारक के लिए सफेद मार्बल या सफेद ग्रेनाइट के इस्तेमाल की संभावना पर भी विचार करने को कहा है। इसके साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनी गई सामग्री और रंग आसपास मौजूद समाधियों के स्वरूप से मेल खाते हों।

DUAC ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय स्मृति स्थल में पहले से मौजूद समाधियों के साथ नए स्मारक का दृश्य और वास्तुशिल्प संतुलन बना रहना जरूरी है। यह शर्त केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस (L&DO) से मिली मंजूरी से जुड़े प्रावधानों के अनुरूप रखी गई है।

साइट पर मौजूद पेड़ को नहीं हटाया जाएगा

स्मारक के लैंडस्केप को लेकर भी आयोग ने खास निर्देश दिए हैं। लॉन, पेड़-पौधे, फूलों की क्यारियां, पक्के हिस्से और दूसरे बाहरी क्षेत्र मौजूदा लैंडस्केप के साथ तालमेल में तैयार करने होंगे।

प्रस्तावित जगह पर पहले से मौजूद पेड़ को भी संरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। डिजाइन ऐसा होना चाहिए जिससे पेड़ की जड़ों, सेहत और आगे बढ़ने की क्षमता पर कोई खराब असर न पड़े।

आने वाले लोगों की सुविधा का भी ध्यान

DUAC ने स्मारक के आसपास बाउंड्री, रेलिंग, रास्ते, साइनेज, पट्टिका और अन्य सुविधाओं के डिजाइन को भी एकरूप रखने को कहा है। इनके लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री, अनुपात और डिटेलिंग राष्ट्रीय स्मृति स्थल के मौजूदा स्वरूप के अनुरूप होनी चाहिए।

प्रस्ताव में स्मारक पर आने वाले लोगों के जूते उतारने के लिए एक विशेष जगह का प्रावधान भी है। आयोग ने स्मारक तक पहुंचने वाले रास्ते के दोनों ओर बेंच लगाने और जूतों को बारिश से बचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

3D डिजाइन और लैंडस्केप प्लान में भी एकरूपता

आयोग ने एक विस्तृत लैंडस्केप प्लान मांगा है, जिसमें मौजूदा और प्रस्तावित पेड़-पौधों की किस्मों के साथ फर्श, रास्ते और साइट के अलग-अलग लेवल दिखाए जाएं। आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग, लैंडस्केप ड्रॉइंग और 3D व्यू में भी सामग्री, रंग, फर्श, लेवल और लैंडस्केपिंग को लेकर समानता होनी चाहिए।

DUAC ने स्पष्ट किया है कि उसकी मंजूरी आर्किटेक्चर, शहरी डिजाइन और सौंदर्य से जुड़े पहलुओं तक सीमित है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों को L&DO की शर्तों और सभी जरूरी कानूनी प्रावधानों का पालन करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत