न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की दर्दनाक मौत, राहत कार्य जारी

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 3 जले हुए शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 June 2025 08:26:38

दिल्ली: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की दर्दनाक मौत, राहत कार्य जारी

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बहुमंजिला फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। पलभर में पूरे इलाके में धुएं का ऐसा गुबार छा गया कि दूर-दूर से लोगों को काला धुआं साफ नजर आने लगा। इस भयावह हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिससे इलाके में मातम पसरा हुआ है। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके तुरंत बाद विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए एडीओ अजय शर्मा की अगुवाई में कुल 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। आग की तीव्रता को देखकर ये साफ हो गया था कि हालात बेहद गंभीर हैं और हालात पर काबू पाने में वक्त लग सकता है।

रिहायशी इलाकों के बीच चल रही फैक्ट्रियों पर फिर उठे सवाल

यह इलाका पूरी तरह से रिहायशी है, लेकिन इसके बीच कई फैक्ट्रियां ऐसी भी हैं जो कानूनी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धड़ल्ले से चल रही हैं। यही लापरवाही आज चार बेगुनाह जिंदगियों पर भारी पड़ गई। स्थानीय लोग गुस्से और दुख में डूबे हुए हैं, क्योंकि ये कोई पहली बार नहीं है जब लापरवाहियों की कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ी हो। इस घटना में कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। परिजनों की आंखें अपनों की सलामती के इंतजार में दरवाजे पर टिकी हैं।

जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर पहुंच बनाई जा रही है

राहत कार्य में कोई कसर न रहे, इसके लिए दमकल विभाग जेसीबी मशीन की मदद भी ले रहा है। फैक्ट्री की एक दीवार को तोड़ा जा रहा है ताकि आग पर दूसरी दिशा से भी पानी डाला जा सके और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। हर पल कीमती है, क्योंकि किसी के अपने अब भी अंदर फंसे हो सकते हैं। दमकल विभाग के जवान बिना रुके आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटे हैं। चारों ओर अफरा-तफरी है, लेकिन साथ ही उम्मीद भी है कि कोई और जान न जाए।

अभी तक आग के कारणों का नहीं चला पता

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के प्रमुख अतुल गर्ग ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना देर शाम 7.25 बजे मिली थी। लोकेशन रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास का था, जहां से तेज धुआं उठ रहा था। उन्होंने बताया कि 16 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके। हालांकि आग लगने की असल वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। फिलहाल प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और आग पर नियंत्रण है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
खाड़ी में गहराया जल संकट! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, बढ़ी चिंता
खाड़ी में गहराया जल संकट! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, बढ़ी चिंता
अब पासवर्ड की जरूरत खत्म! दिल की धड़कनों से अनलॉक होगा फोन, आई नई Vital ID तकनीक
अब पासवर्ड की जरूरत खत्म! दिल की धड़कनों से अनलॉक होगा फोन, आई नई Vital ID तकनीक
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका