न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में पेश होते ही हंगामा, विपक्षी सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़कर अमित शाह की ओर फेंकी, Video

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन अहम विधेयक पेश किए, जिनमें यह प्रावधान है कि गंभीर आपराधिक आरोप में जेल में रहने वाले मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को पद से इस्तीफा देना होगा। विधेयक पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया और कॉपियां फाड़कर शाह की ओर उछालीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 7:32:04

संसद में पेश होते ही हंगामा, विपक्षी सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़कर अमित शाह की ओर फेंकी, Video

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (20 अगस्त, 2025) को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए। इन विधेयकों के तहत यह प्रावधान रखा गया है कि चाहे कोई मुख्यमंत्री हो या देश का प्रधानमंत्री, यदि उस पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं और वह लगातार 30 दिन तक जेल में रहे, तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा। इस बिल को लेकर लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विरोध इतना तेज था कि कुछ विपक्षी सांसदों ने विधेयक की कॉपियां फाड़कर अमित शाह की ओर उछाल दीं। ये तीनों विधेयक अलग-अलग लाए गए हैं, क्योंकि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित राज्यों के नेताओं के लिए अलग-अलग प्रावधान बनाए गए हैं।

विधेयक पेश होते ही सदन में हंगामा

जैसे ही विधेयक पेश किया गया, लोकसभा में भारी हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसद विरोध प्रदर्शन करने लगे और कुछ सांसद सीधे लोकसभा की वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कई सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़ दी और उसके टुकड़े गृह मंत्री अमित शाह की ओर उछाले।

जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव

अमित शाह ने विधेयक पेश करते समय कहा कि सरकार इसे 21 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने का प्रस्ताव रखती है। इसके बावजूद विपक्ष ने जोरदार विरोध जारी रखा। लगातार नारेबाजी और हंगामे के बीच सदन का माहौल अत्यधिक तनावपूर्ण हो गया।

विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने

संविधान के 130वें संशोधन विधेयक पेश होने के दौरान विपक्षी सांसद सत्ता पक्ष को घेरने लगे और गृह मंत्री का माइक मोड़ने की कोशिश की। इस बीच सत्ता पक्ष के सांसद रवनीत बिट्टू, कमलेश पासवान, किरेन रिजिजू और सतीश गौतम ने गृह मंत्री का बचाव किया और विपक्षी सांसदों को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

नारेबाजी की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों ने की। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जैसे ही बिल पेश किया गया, विरोध में नारे लगाना शुरू कर दिए। कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपनी सीट से बिल की कॉपी फाड़कर फेंक दी, और इसके बाद सभी कांग्रेस सांसद वेल में आ गए। समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव ने भी बिल की कॉपी फाड़ दी और सपा सांसद वेल में हंगामा करने लगे। इसके बावजूद गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक पेश करना जारी रखा। स्थिति बिगड़ने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

अमित शाह का जवाब

अमित शाह ने विपक्षी सांसद केसी वेणुगोपाल की आलोचना करते हुए कहा कि जब वे झूठे मामले में जेल गए थे, तब उन्होंने नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे दिया था और तब तक कोई संवैधानिक पद नहीं लिया जब तक अदालत ने उन्हें निर्दोष साबित नहीं किया। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हम इतने “बेशर्म” नहीं हैं कि आरोप लगने के बाद भी पद पर बने रहें। शाह ने कहा कि राजनीति में नैतिकता और शुचिता जरूरी है और यही इस बिल का उद्देश्य है।

जेपीसी के पास भेजा गया विधेयक

अमित शाह ने विधेयक को 21 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि राजनीति में शुचिता और नैतिकता महत्वपूर्ण हैं, और कुछ विधेयक इन्हें मजबूत करने के लिए लाए जाते हैं। अब यह बिल जेपीसी में चर्चा के लिए भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर