न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में SIR को लेकर राजनीति गरमाई, चिराग पासवान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को दी चुनौती

बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को निशाने पर लेकर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इस पर चिराग पासवान ने खुला चैलेंज देते हुए सबूत मांग लिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 3:22:57

बिहार में SIR को लेकर राजनीति गरमाई, चिराग पासवान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को दी चुनौती

बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी घमासान मचा हुआ है। इस विषय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे समय में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनके पास SIR से जुड़े ठोस सबूत हैं, तो वे उसे सार्वजनिक करें।

एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल विवाद और हंगामा करने में जुटा हुआ है और सदन की कार्यवाही बाधित करता है। उन्होंने कहा, "हमारे देश में कोई भी घुसपैठिया वोटिंग के अधिकार का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की रक्षा करें। विपक्ष अपनी हार स्वीकार कर चुका है, पहले वे EVM को दोष देते थे, अब SIR को मुद्दा बना कर भ्रम फैला रहे हैं।"

चुनाव बहिष्कार पर चिराग का करारा जवाब

तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार की धमकी पर चिराग पासवान ने कहा कि वे केवल दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर उनमें हिम्मत है तो चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं, लेकिन ऐसा करने की हिम्मत उनमें नहीं है। वे केवल वोटरों को डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस और राजद अपनी हार को लेकर चिंतित और घबराए हुए हैं।"

राहुल गांधी का आरोप और चेतावनी

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बिहार में SIR के माध्यम से SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों की चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उनके पास वोट चोरी के 100 प्रतिशत पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इसे जनता के सामने लाएंगे और कोई भी इस घोटाले से बच नहीं पाएगा।

चुनाव आयोग ने जारी किए महत्वपूर्ण आंकड़े

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि SIR प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें 99.8 प्रतिशत मतदाता शामिल हो चुके हैं। करीब 7.23 करोड़ मतदाताओं ने इस प्रक्रिया को स्वीकार किया है। SIR के दौरान लगभग 56 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, जिनमें 22 लाख मृतक हैं, 35 लाख ऐसे हैं जो पलायन कर चुके हैं और 7 लाख मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं।

यह राजनीतिक मुद्दा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काफी गरमाया हुआ है और आने वाले समय में इसे लेकर और ज्यादा सियासत देखने को मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप