न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में एड्स का कहर, कौन सा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित और क्यों बढ़ रहे मामले?

बिहार में एचआईवी/एड्स के मामलों में तेज़ी, पटना और अन्य हाई रिस्क जिलों में सबसे ज्यादा मरीज। जानें संक्रमण बढ़ने के कारण और सरकार की मदद व रोकथाम योजनाएं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 26 Feb 2026 1:41:15

बिहार में एड्स का कहर, कौन सा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित और क्यों बढ़ रहे मामले?

बिहार में एचआईवी/एड्स के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब राज्य में एचआईवी पॉजिटिव लोगों की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है, जो स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 1,00,044 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह खुलासा उस समय हुआ जब डॉ. राजवर्धन आजाद और अन्य सदस्यों ने इस मामले पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। आइए जानते हैं बिहार में यह महामारी क्यों बढ़ रही है और किन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज हैं।

किन जिलों में सबसे ज्यादा मामले?

सदन में दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार के 13 जिलों को ‘हाई रिस्क’ श्रेणी में रखा गया है, जहां संक्रमण की दर सामान्य से काफी तेज है।

आंकड़ों के अनुसार:

पटना – 8,270 मरीज

गया – 5,760 मरीज

मुजफ्फरपुर – 5,520 मरीज

सीतामढ़ी – 5,026 मरीज

बेगूसराय – 4,716 मरीज

भागलपुर – 3,078 मरीज

ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि शहरी और घनी आबादी वाले इलाके सबसे अधिक प्रभावित हैं।

संक्रमण बढ़ने के पीछे के कारण

सवाल उठता है कि कुछ जिलों में एचआईवी/एड्स के मामले इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार इसके पीछे मुख्य कारण हैं:

जागरूकता की कमी

समय पर जांच न कराना

लोगों का विभिन्न हिस्सों में अधिक आवाजाही करना

अनसेफ फिजिकल रिलेशन

हालांकि सरकार का दावा है कि उसने जांच और परामर्श की सुविधाओं को मजबूत किया है। राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 196 समेकित परामर्श एवं जांच केंद्र संचालित हैं, जहां एचआईवी की मुफ्त जांच और काउंसलिंग उपलब्ध है।

पीड़ितों को मिल रही मदद

सरकार की तरफ से एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। ‘बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना’ के तहत:

प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति को 1,500 रुपये प्रतिमाह

18 वर्ष से कम आयु के दो आश्रित बच्चों को 1,000 रुपये प्रतिमाह

वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक 63.81 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

सरकार का कहना है कि वह इंफेक्शन की रोकथाम, इलाज और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन बढ़ते आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि पटना समेत हाई रिस्क जिलों में व्यापक जागरूकता अभियान और सतर्कता की और अधिक आवश्यकता है, ताकि संक्रमण की रफ्तार पर नियंत्रण पाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत