न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब घोटाले में टॉलीवुड की एंट्री! फ्लॉप फिल्मों से 36 करोड़ का काला धन सफेद, SIT ने YSRCP कनेक्शन उजागर किया

राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि किस तरह YSR कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रभावशाली लोगों ने टॉलीवुड फिल्मों को माध्यम बनाकर काले धन को सफेद किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 5:23:02

शराब घोटाले में टॉलीवुड की एंट्री! फ्लॉप फिल्मों से 36 करोड़ का काला धन सफेद, SIT ने YSRCP कनेक्शन उजागर किया

अमरावती। आंध्र प्रदेश में एक बार फिर भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें राजनीति, सिनेमा और कालेधन का त्रिकोणीय गठजोड़ उजागर हुआ है। राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि किस तरह YSR कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रभावशाली लोगों ने टॉलीवुड फिल्मों को माध्यम बनाकर काले धन को सफेद किया।

ED Entertainments बना कालाधन की मशीन

SIT की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे घोटाले के केंद्र में है ‘ईडी एंटरटेनमेंट्स’ नामक एक प्रोडक्शन कंपनी, जिसकी स्थापना घोटाले के मुख्य आरोपी राज केसी रेड्डी ने की थी। इस कंपनी ने अभिनेता सुमंत की ‘मल्ली मोडालैंडी’ और निखिल सिद्धार्थ की ‘स्पाई’ जैसी फिल्में बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं, लेकिन इनका इस्तेमाल करोड़ों के कालाधन को वैध बनाने में हुआ।

कंपनी ने उत्पादन लागत के नाम पर केवल 12 करोड़ रुपये दर्शाए, लेकिन SIT को जांच में पता चला कि इन फिल्मों पर कुल 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें से 28 करोड़ नकद में दिए गए, और यह पूरी राशि शराब व्यापार से जुटाई गई थी।

फर्जी लोन और संदिग्ध ट्रांसफर से खुला राज


एसआईटी ने पाया कि शराब सप्लायर्स और ठेकों से निकला कालाधन बिचौलियों के जरिये ईडी एंटरटेनमेंट्स के खाते में 'लोन' के रूप में पहुंचाया गया। एक प्रमुख खुलासा यह रहा कि एक अखिल भारतीय फिल्म स्टार की पत्नी ने कंपनी को एक करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जो कभी वापस नहीं हुआ, जिससे इस ट्रांजैक्शन की मंशा पर सवाल खड़े हो गए।

फ्लॉप फिल्में बनीं मुनाफे का जरिया

भले ही ‘स्पाई’ और ‘मल्ली मोडालैंडी’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, लेकिन इन फिल्मों के ओटीटी और डिजिटल अधिकार बेचकर आरोपियों ने 36 करोड़ रुपये हासिल किए। SIT का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया के जरिए कालेधन को सफेद करने की साजिश रची गई और अधिकांश अवैध रकम को ‘कानूनी आमदनी’ का जामा पहना दिया गया।

10 करोड़ की फीस, दिखाया सिर्फ 90 लाख


जांच में यह भी सामने आया कि ‘स्पाई’ में अभिनय करने वाले निखिल सिद्धार्थ को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि कंपनी के रिकॉर्ड में उन्हें केवल 90 लाख रुपये का भुगतान दिखाया गया। इतना ही नहीं, फिल्म की शूटिंग जॉर्डन में हुई, लेकिन वहां के खर्चों का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं मिला, जिससे SIT का यह आरोप मजबूत होता है कि शूटिंग एक बहाना भर थी, असली मकसद बेहिसाब नकदी का इस्तेमाल करना था।

राजनीति से गहरा नाता, सत्ता में रहते हुए हुई शुरुआत

इस फिल्म कंपनी का पंजीकरण 12 दिसंबर 2020 को हुआ, जब जगन मोहन रेड्डी की सरकार सत्ता में थी। ‘मल्ली मोडालैंडी’ 2022 में और ‘स्पाई’ 2023 में पांच भाषाओं में रिलीज हुई। इस दौरान अन्य फिल्मों के लिए भी एडवांस पेमेंट और प्री-प्रोडक्शन कार्य शुरू किया गया, लेकिन हालिया विधानसभा चुनावों में YSRCP की हार के बाद फिल्म निर्माण गतिविधियां अचानक बंद हो गईं।

मुख्य आरोपी और आगे की कार्रवाई

SIT ने ईडी एंटरटेनमेंट्स के पूर्व CEO उप्पलपति चरण तेज से पूछताछ की है, जिन्होंने कथित तौर पर नकद लेन-देन, फर्जी अकाउंटिंग और फिल्म अधिकारों की बिक्री में सक्रिय भूमिका निभाई। सूत्रों के अनुसार, SIT जल्द ही इस मामले में अदालत में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने वाली है, जिससे शराब घोटाले का यह नया सिरा एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी तूफान ला सकता है।

यह मामला सिर्फ शराब घोटाले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह साफ दिख रहा है कि कैसे राजनीतिक संरक्षण में फिल्म उद्योग को मोहरा बनाकर कालेधन को सफेद करने की योजना बनाई गई। एसआईटी की यह रिपोर्ट ना केवल आंध्र प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला सकती है, बल्कि टॉलीवुड की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत