न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश: मजदूरों पर टूटा कहर, आमों से लदा ट्रक पलटा, 9 की दर्दनाक मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में आमों से लदा ट्रक पलट गया जिससे 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए। हादसा कार से टक्कर टालने की कोशिश में हुआ। सरकार ने मदद का आश्वासन दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 11:14:05

 आंध्र प्रदेश: मजदूरों पर टूटा कहर, आमों से लदा ट्रक पलटा, 9 की दर्दनाक मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में रविवार की रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुल्लमपेटा मंडल के रेड्डी चेरुवु कट्टा गांव में आमों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा कडपा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे कोडुरु और तिरुपति जिले के वेंकटगिरी मंडल के 21 दिहाड़ी मजदूर एसुकापल्ली और आसपास के गांवों से आम तोड़ने के लिए गए थे। काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर आमों से लदे एक ट्रक में लौट रहे थे। मजदूरों को बैठाने के लिए ट्रक के ऊपर जगह बनाई गई थी, जहां वे बैठे थे। अचानक ट्रक पलट गया और मजदूर लगभग 30–40 टन आमों के नीचे दब गए। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच, कुछ ही मिनटों में खुशियां मातम में बदल गईं।

ड्राइवर की चूक से हुआ हादसा, खुद बच गया

हादसे में ट्रक चालक जीवित बच गया। उसने पुलिस को बताया कि सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में वह संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक पलट गया। ड्राइवर का बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने इस हादसे को अंजाम दिया।

मौके पर चीखें, पुलिस ने जेसीबी से चलाया राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान राजमपेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को पहले राजमपेट और फिर कडपा के रिम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मारे गए मजदूरों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान गज्जाला दुर्गैया, गज्जाला लक्ष्मी देवी, गज्जाला रमना, गज्जाला श्रीनु, राधा, वेंकट सुब्बम्मा, चित्तेम्मा, सुब्बा रत्नम्मा और मुनिचंद्र के रूप में हुई है। यह सभी लोग बेहद साधारण परिवारों से ताल्लुक रखते थे, जो रोज़ की मजदूरी से अपना और अपने परिवार का पेट पालते थे।

सरकार और नेताओं ने जताया शोक, दिया मदद का भरोसा

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन मंत्री मंडिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी और जिला प्रभारी मंत्री बीसी जनार्दन रेड्डी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए राज्य सरकार से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों को बेहतर इलाज देने की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत