Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का खास विश्व रिकॉर्ड, बने पहले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ कोहली वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज़्यादा 5 बार 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 2023 के टूर्नामेंट में पांचवें 50+ स्कोर के साथ कोहली वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉन ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 5:13:09

World Cup 2023: विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का खास विश्व रिकॉर्ड, बने पहले खिलाड़ी

मुम्बई। श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दिवसीय विश्व कप 2023 के मुकाबले में अपने बल्ले से आउट होने से पहले नई इबारत लिख दी। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम के घरेलू स्टार और पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के खास विश्व रिकॉर्ड को धवस्त किया है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के ज़रिए कोहली ने एक कैलेंडर ईयर में आठवीं बार 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया है। इसके अलावा उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 50+ का स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

कोहली से पहले कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा बार एक हज़ार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 7 बार कैलेंडर ईयर में 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया था। लेकिन अब, किंग कोहली ने मास्टर ब्लास्टर को पछाड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस कैलेंडर ईयर के ज़रिए कोहली ने 8वीं बार 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया। इस लिस्ट में कोहली नंबर वन पर आ गए हैं और दिग्गज तेंदुलकर दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं लिस्ट में तीसरा नंबर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा का है, जिन्होंने कैलेंडर ईयर में कुल 7 बार 1,000 वनडे रनों का आंकड़ा पार किया था।
कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 1000+ वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज़

विराट कोहली (भारत) - 8*

सचिन तेंदुलकर (भारत) - 7

कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 6

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ कोहली वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज़्यादा 5 बार 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 2023 के टूर्नामेंट में पांचवें 50+ स्कोर के साथ कोहली वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉन ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। यह वनडे वर्ल्ड कप में ओवरऑल कोहली का 13वां 50+ स्कोर था। वहीं 2023 के टूर्नामेंट में कोहली ने 400 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वे रोहित शर्मा के बाद ये आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology