न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: 11 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ अर्द्ध शतक नहीं लगा पाए विराट

विराट कोहली 11 साल में पहली बार विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बिना फिफ्टी लगाए पवेलियन लौटे। इसमें वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट के विश्व कप शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 10:26:05

World Cup 2023: 11 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ अर्द्ध शतक नहीं लगा पाए विराट

अहमदाबाद। अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत की रन मशीन विराट कोहली बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। कोहली के बल्ले से इस मुकाबले में 16 रन ही निकले। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली से इस मुकाबले में भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया।

11 साल में पहली बार हुआ ऐसा

विराट कोहली 11 साल में पहली बार विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बिना फिफ्टी लगाए पवेलियन लौटे। इसमें वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट के विश्व कप शामिल हैं। 2011 के बाद से वर्ल्ड कप (टी20 और वनडे) में विराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ हर बार बोला है, लेकिन यह पहला मौका था जब कोहली फिफ्टी से कम स्कोर पर आउट हुए। विराट ने कई पारियों में 5 बार 50+ का स्कोर किया जबकि पिछली 7 में से 6 पारियों में फिफ्टी लगाई।

वर्ल्ड कप (ODI+T20) में सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम

ज्ञातव्य है कि विराट कोहली वर्ल्ड कप (वनडे और टी20) में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट 9 मैचों में 103.40 की औसत से 517 रन बना चुके हैं। इसमें विराट कोहली का शतक एक है जबकि 5 अर्द्धशतक हैं। विराट ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ इकलौता शतक 2015 वर्ल्ड कप में लगाया था। कोहली ने उस मैच में 107 रन की पारी खेली थी।

मैच का लेखा-जोखा

अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की 7 विकेट से जीत हुई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 192 रन का लक्ष्य दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को 31वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 86 रन की पारी खेली जबकि श्रेयस अय्यर अर्द्धशतक बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल 16 और विराट कोहली ने भी 16 रन बनाए। वहीं केएल राहुल 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत