न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: आस्ट्रेलिया के इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, छीन सकते हैं हाथ से जीत

टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर टीम की नैया पार लगा सकते हैं। कई खिलाड़ियों ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। वैसे तो पूरी की पूरी आस्ट्रेलियाई टीम इतना माद्दा रखती है कि वह भारत के मुँह से जीत को छीन सकती है, लेकिन इस टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी जो यह काम हर हालत में कर सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 9:27:25

World Cup 2023: आस्ट्रेलिया के इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, छीन सकते हैं हाथ से जीत

अहमदाबाद। एक दिवसीय विश्व कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान भारत के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला रविवार यानि 19 नवबंर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का फ़ाइनल में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और ख़िताबी मुक़ाबले में उन्हें हराना आसान काम नहीं है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर टीम की नैया पार लगा सकते हैं। कई खिलाड़ियों ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। वैसे तो पूरी की पूरी आस्ट्रेलियाई टीम इतना माद्दा रखती है कि वह भारत के मुँह से जीत को छीन सकती है, लेकिन इस टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी जो यह काम हर हालत में कर सकते हैं।

एडम जाम्पा

एडम जाम्पा इस वर्ल्ड कप में सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं और 471 रन लुटाये हैं। भारतीय बल्लेबाज स्पिन खेलने में माहिर हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच धीमी और स्पिनरों की मददगार हो सकती है। ऐसे में जांपा खतरनाक हो सकते हैं और उनका तोड़ भारत को निकालना होगा। वह भारत के खिलाफ लीग मैच और पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेट नहीं ले पाए हैं। लेकिन इन दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो उन्होंने सभी मैचों में विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तीन बार तो चार-चार विकेट लिए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ तो आठ रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ जो मैक्सवेल ने किया, उसके बाद दुनिया का हर गेंदबाज उनसे खौफ खाता है। इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मैक्सवेल फिलहाल 12वें नंबर पर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 66.33 की औसत से 398 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने हैमस्टि्रंग के बावजूद तूफानी पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला दोहरा शतक है। इसके अलावा उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 106 रन की पारी खेली थी।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अभी तक खेले गए 10 मैचों में 52.80 के औसत से 528 रन बनाए हैं। वह इस विश्व कप में वे अब तक दो शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। वॉर्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 81 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने पाक के खिलाफ 163 रनों की पारी खेली थी। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में 104 रन बनाए थे। हालांकि वह पिछली 5 पारियों से शतक नहीं जड़ पाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत