न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विंबलडन : उलटफेर के शिकार हुए फ्रेंच ओपन रनरअप सितसिपास, दूसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

यूनान के स्टेफानोस सितसिपास सोमवार से शुरू हुए साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में उलटफेर के शिकार हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 12:08:36

विंबलडन : उलटफेर के शिकार हुए फ्रेंच ओपन रनरअप सितसिपास, दूसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

लंदन। यूनान के स्टेफानोस सितसिपास सोमवार से शुरू हुए साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में उलटफेर के शिकार हो गए। वे इसी महीने पेरिस में हुए फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम में रनरअप रहे थे। अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने तीसरे वरीयता वाले खिलाड़ी सितसिपास को पहले दौर में ही हरा दिया।

57वीं विश्व रैंकिंग वाले टियाफो ने मैच सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-3 से जीता। टियाफो ने पहले ही गेम में सितसिपास की सर्विस ब्रेक कर दी। इसके बाद टियाफो का ही दबदबा रहा और सितसिपास वापसी नहीं कर पाए। सितसिपास के खेल में वह चमक नजर नहीं आई जो फ्रेंच ओपन में दिखी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोरोना के प्रकोप के कारण विंबलडन का आयोजन नहीं हुआ था।

पहला सेट गंवाने के बाद जोकोविक की जोरदार वापसी

बरसात की बाधा के कारण पहले दिन खेल साढ़े चार घंटे देर से शुरू हुआ और एक दर्जन से ज्यादा मैच स्थगित करने पड़े। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और फ्रेंच ओपन विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने पहले दौर में जीत दर्ज की। 20वें ग्रैंडस्लैम और छठे विंबलडन से एक खिताब दूर जोकोविक ने 19 वर्ष के वाइल्ड कार्डधारी जैक ड्रेपर को 4-6, 6-1, 6-2, 6-2 से हराया। पहला सेट हारने के बाद जोकोविक ने जोरदार वापसी की। जोकोविक ने फ्रेंच ओपन फाइनल में दो सेट गंवाने के बाद जीत हासिल की थी।

2017 की चैंपियन गर्बाइन मुगुरुजा आगे बढ़ीं

महिला वर्ग में वर्ष 2017 की चैंपियन स्पेन की गबाईन मुगुरुजा ने फ्रांस की फियोना फेरो को 6-0, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अमेरिका की स्लोन स्टीफंस ने दो बार की विंबलडन विजेता रह चुकी चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को हराकर उलटफेर कर दिया। 10वीं रैंक की स्टीफंस ने क्वितोवा को 6-3, 6-4 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने क्वालिफायर मोनिका निकुलेस्कू को 6-1, 6-4 से मात दी। 23वीं रैकिंग वाली मेडिसन की और 32वीं रैंकिंग वाली एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा भी अगले दौर में पहुंच गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत