न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विंबलडन : 7 बार की चैंपियन सेरेना चोट के कारण हटीं, फेडरर को प्रतिद्वंद्वी के चोटिल होने से फायदा!

अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में सफर थम गया है। सात बार की विजेता सेरेना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 1:05:35

विंबलडन : 7 बार की चैंपियन सेरेना चोट के कारण हटीं, फेडरर को प्रतिद्वंद्वी के चोटिल होने से फायदा!

लंदन। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में सफर थम गया है। सात बार की विजेता सेरेना मंगलवार को पहले राउंड के मैच में चोटिल हो गईं। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया। लियाक्सांड्रा सैस्नोविच के खिलाफ पहले सेट में जब स्कोर 3-3 से बराबर था तो सेरेना चोटिल हो गईं। फोरहैंड लगाने के दौरान बेसलाइन के पास उनका बैलेंस बिगड़ गया और पैर में चोट लग गई।

वे दर्द से कराह रही थीं और आंसूओं के साथ कोर्ट छोड़ा। सेरेना ने अंतिम दफा वर्ष 2016 में विंबलडन जीता था। वर्ष 2018 और 2019 में वे रनरअप रही थीं। इससे पहले सेरेना ने रविवार को ऐलान किया था कि वे 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी। उन्होंने अमेरिका के लिए चार गोल्ड मेडल जीते हैं।

इस विंबलडन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं फेडरर

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर मंगलवार को नौवें खिताब के लिए अपनी रेस की शुरुआत में ही बड़े झटके से बाल-बाल बच गए। फेडरर के प्रतिद्वंद्वी फ्रांस के एड्रियन मन्निरानो ने चोट के कारण मैच छोड़ दिया। उस समय दोनों 2-2 सेट जीत चुके थे। फेडरर ने पहला और चौथा सेट 6-4, 6-2 से जीता, जबकि मन्निरानो ने पहला और तीसरा सेट 7-6, 6-3 से जीता। फेडरर चौथे सेट में जब 4-2 से आगे थे तो मन्निरानो फिसल गए और उनका दाहिना घुटना मुड़ गया। हालांकि मन्निरानो ने यह सेट पूरा किया लेकिन इसके बाद वे खेलने में समर्थ नहीं रहे। 39 साल के फेडरर विंबलडन में सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

मेदवेदेव-ज्वेरेव दूसरे दौर में पहुंचे

पुरुषों के खेले गए पहले दौर में रूसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने जर्मनी के जैन स्ट्रफ से 6-4, 6-1, 4-6, 7-6 से जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने नीदरलैंड के टैलन ग्रीक्सपूर को 6-3, 6-4, 6-1 से हराया। महिलाओं में वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-1, 6-7, 6-1 से मात दी। फ्रेंच ओपन चैंपियन चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेचिकोवा ने पहले दौर में डेनमार्क की क्लैरा टॉसन को 6-3, 6-2 से हराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत