न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार के बाद टीम इंडिया को PM मोदी ने दी सांत्वना, कहा - हम आपके साथ खड़े हैं...

भारत की मेजबानी में खेला गया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 बेहद निराशा के साथ खत्म हुआ है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Nov 2023 11:17:24

हार के बाद टीम इंडिया को PM मोदी ने दी सांत्वना, कहा - हम आपके साथ खड़े हैं...

भारत की मेजबानी में खेला गया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 बेहद निराशा के साथ खत्म हुआ है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैम्पियन बनी है, वहीं भारत का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी और भारत ने जीत के लिए 241 रनों का टारगेट दिया गया था। इस टारगेट को ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने 43 ओवर्स में ही हासिल कर लिया और भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर टीम इंडिया को सांत्वना दी। उन्होने लिखा कि प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही ये बात

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि टीम इंडिया, आपने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। जीतें या हारें हम आपसे प्यार करते हैं। साथ ही विश्व कप में शानदार जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी।

फाइनल मैच देखने स्‍टेडियम पहुंचे थे पीएम मोदी

वर्ल्‍ड कप फाइनल देखने के लिए पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के डिप्‍टी पीएम रिचर्ड मार्लेस अहमदाबाद पहुंचे थे। यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत सहित कई गणमान्‍य मौजूद रहे। पीएम मोदी ने ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम को फाइनल मैच में जीत हासिल करने पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ऑस्‍ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को उनके उल्‍लेखनीय खेल के लिए बधाई दी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हुई पैसों की बरसात

क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसे की बरसात हुई है। विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी के तौर पर 40 लाख डॉलर (लगभग 33.33 करोड़ रुपये) मिले हैं। उप-विजेता टीम भारत को भी अच्छी खासी इनामी राशि मिली। भारत को रनर्स अप के तौर पर 20 लाख डॉलर (लगभग 16.65 करोड़ रुपये ) की रकम मिली है। इनके अलावा भी इन दोनों ही टीमों को लीग स्टेज में मुकाबले खेलने के लिए भी रकम मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल