न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीरू ने की इन 2 भारतीयों की तारीफ, इरफान ने वॉन को दिया करारा जवाब, इंजी ने इस फैसले को बताया सही

कोरोना वायरस के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज चार टेस्ट के बाद ही खत्म हो गई। भारत ने उस समय 2-1 की बढ़त बनाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 8:39:52

वीरू ने की इन 2 भारतीयों की तारीफ, इरफान ने वॉन को दिया करारा जवाब, इंजी ने इस फैसले को बताया सही

कोरोना वायरस के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज चार टेस्ट के बाद ही खत्म हो गई। भारत ने उस समय 2-1 की बढ़त बनाई हुई थी। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट भारत ने और हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने जीता। लंदन के द ओवल में हुआ चौथा टेस्ट टीम इंडिया जीतने में सफल रही। मैनचेस्टर में पांचवां टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले भारतीय फीजियो योगेश परमार कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और यह मैच रद्द हो गया।

सीरीज में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारत की ओर से सिर्फ इनके बल्ले से ही शतक निकला। रोहित ने पहली बार विदेशी धरती पर टेस्ट में सैकड़ा जड़ा। दूसरी ओर राहुल भाग्यशाली रहे कि उन्हें खेलने का मौका मिला। सीरीज से पहले शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के चोटिल होने से राहुल ओपनर के रूप में कप्तान विराट कोहली की पसंद बने। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत की कामयाबी का श्रेय दोनों ओपनर्स को दिया है।

सहवाग ने कहा कि इस सीरीज में राहुल और रोहित के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। अगर इन दोनों के बीच साझेदारी नहीं हुई होती तो मिडिल ऑर्डर जल्दीह बल्लेकबाजी करने आता, जो खुद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है, तो भारतीय टीम की मुसीबत बढ़ जाती। वे भारत को मजबूत स्थिति में लाते थे, 30-40 ओवर तक बल्लेबाजी करते थे, हालांकि उसके बाद भी क्योंकि मध्यक्रम फॉर्म में नहीं था, हम कुछ मैच में जल्दी आउट हो रहे थे।

virender sehwag,rohit sharma,lokesh rahul,michael vaughn,inzamam ul haq,india,england,india vs england,sports news in hindi

वॉन ने कहा आईपीएल के कारण रद्द किया गया 5वां टेस्ट, तो…

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि आईपीएल के कारण मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द किया गया। वॉन ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि आईपीएल टीमें चार्टर्ड प्लेन में उड़ान भर रही हैं। 6 दिन यूएई में अनिवार्य क्वारंटीन रहना होगा। और 7वें दिन से आईपीएल शुरू हो जाएगा!!! मुझे कोई ये बताए कि टेस्ट रद्द करने की आईपीएल के अलावा कोई और कारण हो सकता है। इससे पहले वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में कहा कि ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है।

टेस्ट रद्द कर दिया गया है क्योंकि खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण के खतरे और आईपीएल को मिस करने से डर लग रहा होगा। एक हफ्ते में हम आईपीएल देखेंगे और खिलाड़ी मुस्कुराते और खुश होकर इधर-उधर दौड़ेंगे। लेकिन उन्हें पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने वॉन को करारा जवाब दिया है। इरफान ने हैशटैग इजी टारगेट (#easytarget) के तहत ट्वीट किया कि मेरा दांत टूट गया तो क्या मैं आईपीएल को दोष दूं?

virender sehwag,rohit sharma,lokesh rahul,michael vaughn,inzamam ul haq,india,england,india vs england,sports news in hindi

इंजमाम उल हक ने टीम इंडिया के लिए कही यह बात

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पांचवें टेस्ट के मामले में टीम इंडिया के फैसले की सराहना की है। 51 वर्षीय हक ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैनचेस्टर टेस्ट नहीं खेलने का भारत का फैसला सही था क्योंकि सभी खिलाड़ी फीजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार के निकट संपर्क में रहे होंगे, जिनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पोजिटिव आई है।

चूंकि कोरोना के लक्षण आम तौर पर 3-4 दिनों में दिखाई देते हैं, इसलिए यह इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकता था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पांचवां टेस्ट कोविड के कारण नहीं हो सका। यह एक शानदार सीरीज रही लेकिन भारत की तारीफ करनी होगी क्योंकि चौथे टेस्ट के बीच में ही रवि शास्त्री कोरोना से संक्रमित पाए गए। टीम इंडिया ने चौथा टेस्ट कोच और सपोर्ट स्टाफ के बिना खेला लेकिन उन्होंने मैदान पर दृढ़ संकल्प दिखाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत