न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर जाहिर कीं दिल की बातें, पढ़ें…

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में लगातार यह बात चल रही थी कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी जा सकती है। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 8:07:34

विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर जाहिर कीं दिल की बातें, पढ़ें…

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में लगातार यह बात चल रही थी कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी जा सकती है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा था कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करने से कोहली पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा है और उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दिनों हुई टेस्ट सीरीज में ऐसा लगा भी।

गुरुवार को कोहली ने अचानक एक सोशल मीडिया पोस्ट करके ऐलान कर दिया कि वे यूएई में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली ने साफ किया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ कोच रवि शास्त्री और उपकप्तान रोहित शर्मा से भी इस बारे में चर्चा करके फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कोहली और रोहित को लेकर बीसीसीआई में भी बातचीत चल रही थी और आज जिस समय कोहली ने ये ट्वीट किया, उस समय बीसीसीआई की बैठक जारी थी।

रोहित, शास्त्री, गांगुली से चर्चा के बाद लिया कोहली ने फैसला

कोहली ने ट्विटर पर लिखा कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को लीड करने का मौका भी मिला। जिन्होंने कप्तान के रूप में मेरे सफर में मेरा साथ दिया, खिलाड़ी, सहायक स्टाफ, चयन समिति, मेरे कोच और हर भारतीय का मैं धन्यवाद करता हूं जो हमारी जीत के लिए प्रार्थना करते हैं। मैं समझता हूं कि वर्कलोड काफी जरूरी होता है और ये मेरे साथ पिछले 8-9 महीने से था।

तीनों प्रारूप में खेलना और लगातार 5-6 वर्षों से कप्तानी करना, मुझे लगता है कि मुझे खुद को टेस्ट और वनडे में टीम की कमान संभालने के लिए खुद को स्पेस देना होगा। टी20 के कप्तान के तौर पर मैंने टीम को सबकुछ दिया। मैं आगे भी एक बल्लेबाज के तौर पर ऐसा करता रहूंगा। जाहिर है कि इस फैसले पर पहुंचने के लिए मुझे समय लगा।

अपने करीबी लोगों रवि भाई और रोहित जो लीडरशीप ग्रुप का अहम हिस्सा हैं, इनसे चर्चा करने के बाद मैंने विश्व कप के बाद टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। मैंने इस बारे में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली तथा सभी चयनकर्ताओं से भी बात की है। मैं आगे भी अपनी क्षमता के अनुरूप भारतीय क्रिकेट की सेवा करूंगा।

टी20 में धोनी के बाद दूसरे सफलतम भारतीय कप्तान हैं कोहली

कोहली टी20 में महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। कोहली के नेतृत्व में भारत ने 45 टी20 मैच में से 27 जीते, 14 हारे और 4 मैच बेनतीजा रहे। धोनी ने 42 टी20 मैच जीते थे। कोहली दुनिया के चौथे कप्तान हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल की है। उनसे आगे असगर अफगान, धोनी और इयोन मोर्गन हैं।

कोहली भारत के पहले कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में टीम ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 के समान अंतर से जीती थी। कोहली की कप्तानी में भारत को 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीत मिली। गौरतलब है कि धोनी ने भी अचानक ही ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी भी अचानक छोड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत