न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेडिंग्ले की पिच को देख हैरान हैं कोहली, अश्विन के चयन पर कही यह बात, वॉन ने दी यह सलाह

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार (25 अगस्त) से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर शुरू होगा। अभी तक दोनों ही मुकाबलों में कड़ी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 8:22:31

हेडिंग्ले की पिच को देख हैरान हैं कोहली, अश्विन के चयन पर कही यह बात, वॉन ने दी यह सलाह

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार (25 अगस्त) से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर शुरू होगा। अभी तक दोनों ही मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। नॉटिंघम में बरसात के कारण पहला टेस्ट ड्रॉ खत्म हुआ था, जबकि लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन भारत ने पासा पलटते हुए 151 रन से मैदान मार लिया। हेडिंग्ले टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न मुद्दों पर बात की।

कोहली ने कहा कि पिच पर घास होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हमने अपने 12 खिलाड़ी चुन लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन खेलेंगे या नहीं इसका फैसला मैच से पहले ही होगा। वैसे हमारे पास टीम संयोजन बदलने का कोई कारण नहीं है। खास तौर पर जिस तरह का प्रदर्शन पिछले मैच में टीम ने किया है। गेंदबाजों ने अपना काम पूरा किया। कोहली के इस बयान से साफ है कि वे चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने वाले हैं और जिस तरह की बल्लेबाजी रवींद्र जडेजा ने की है, उसे देखकर लगता नहीं है कि अश्विन को मौका मिलेगा।

virat kohli,indian captain virat kohli,headingley test,ravichandran ashwin,michael vaughan,india,england,india vs england,sports news in hindi

भारतीय ओपनर्स और विपक्ष की कमजोरी पर बोले कोहली

कोहली ने भारतीय ओपनर लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। कोहली बोले कि ओपनर हमारे अच्छे प्रदर्शन का बड़ा कारण रहे हैं। जिस तरह की बल्लेबाजी राहुल और रोहित ने की है वो सच में कमाल है। उन्होंने हमें अच्छी शुरुआत दी और उनकी अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत ही हम दोनों टेस्ट मैचों में अच्छा कर पाए। कोहली से जब पूछा गया कि इंग्लैंड के पास कई मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं तो ऐसे में क्या भारत के पास सीरीज जीतने का सबसे अच्छा मौका है? इस पर कोहली ने तपाक से कहा कि क्या यह विपक्ष की ताकत पर निर्भर करता है? यहां तक कि जब प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे होते हैं तो भी हमें लगता है कि हम किसी को भी हरा सकते हैं। हम विपक्ष के कमजोर होने का इंतजार नहीं करते।

virat kohli,indian captain virat kohli,headingley test,ravichandran ashwin,michael vaughan,india,england,india vs england,sports news in hindi

ईशांत की जगह अश्विन को मिले मौका : माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया के सलेक्शन को लेकर बयान दिया है। वॉन ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह एक अच्छा सप्ताह है। तीसरे टेस्ट के दौरान पिच बहुत ड्राई रहेगी और धूप भी निकली रहेगी इसलिए मुझे हैरानी होगी अगर अश्विन इस मैच में नहीं खेलते हैं तो... मुझे लगता है कि भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेगी, जोकि मेरे हिसाब से हेडिंग्ले में एक अच्छा फैसला होगा। आप अपने तीनों शानदार तेज गेंदबाजों के साथ खेलें। ईशांत शर्मा मौका पाने से चूक सकते हैं, भले ही उन्होंने लॉर्ड्स में आखिरी दिन अच्छा स्पैल किया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत