न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट : गेंदबाज और रहाणे-साहा को लेकर ऐसा बोले कोहली, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कही यह बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (3 दिसंबर) से दो मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 8:57:32

मुंबई टेस्ट : गेंदबाज और रहाणे-साहा को लेकर ऐसा बोले कोहली, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कही यह बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (3 दिसंबर) से दो मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और कानपुर टेस्ट से ब्रेक लेने वाले नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हो गई है। उन्होंने आज टेस्ट की पूर्वसंध्या पर संकेत दिए कि अगर लगातार बारिश जारी रहती है तो परिस्थितियों में संभावित बदलाव का फायदा उठाने के लिए वे अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतार सकते हैं। इसका मतलब है कि मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है। कोहली ने कहा कि आप यह नहीं मान सकते कि पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसलिए हमें देखना होगा कि कौनसा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन चुना जाए, जो विभिन्न हालात में प्रभावी रहे।

virat kohli,mumbai test,kanpur test,ajinkya rahane,wriddhiman saha,south africa,sports news in hindi

कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए थे रहाणे

कोहली से जब अजिंक्य रहाणे के चयन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने व्यक्तिगत खिलाड़ियों को समझाया है और उन्होंने निश्चित कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की हमारी मानसिकता को समझा है। इसलिए जब ग्रुप में कंबाइड विश्वास हो कि हम एक ही विजन के लिए काम कर रहे हैं तो यह मुश्किल चीज नहीं होती। उल्लेखनीय है कि रहाणे ने कानपुर में कप्तानी की थी। वह टेस्ट ड्रॉ रहा और रहाणे दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे। कोहली ने साहा के बारे में कहा कि अब तक की स्थिति के अनुसार वे फिट हैं। वे गर्दन में जकड़न से उबर गए हैं। कोहली ने पिच के लिए कहा कि यहां काफी अनुशासन की जरूरत होगी। सभी तेज गेंदबाज इस पिच पर खेलने का लुत्फ उठाते हैं और यहां तक कि बल्लेबाजों को भी मैदान पसंद है। शानदार क्रिकेट विकेट।

virat kohli,mumbai test,kanpur test,ajinkya rahane,wriddhiman saha,south africa,sports news in hindi

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 1-2 दिन में साफ हो सकती है स्थिति : कोहली

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे को लेकर कहा कि 1-2 दिन में बीसीसीआई की तरफ से तस्वीर साफ होने की उम्मीद है और वे नहीं चाहते कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के आने के बाद ‘भ्रम’ की स्थिति हो। कोहली ने कहा कि आप जितना जल्दी संभव हो इस मामले में स्पष्टता चाहते हो, इसलिए हमने टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों से बात की है। बेशक कोच राहुल द्रविड़ ने समूह के भीतर बातचीत शुरू की है जो काफी महत्वपूर्ण है।

अंत में हम समझ सकते हैं, मेरे कहने का मतलब है कि कुछ भी हो, हमारा ध्यान टेस्ट से नहीं भटकेगा लेकिन साथ ही आप स्पष्टता चाहते हो और आप ऐसी स्थिति में होना चाहते हो जहां आपको पता होना चाहिए कि असल में क्या हो रहा है। हम बोर्ड से बात कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि 1-2 दिन में या बहुत जल्दी तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्या चल रहा है। भारत को 17 दिसंबर से सात हफ्ते के दौरे पर जोहानसबर्ग, सेंचुरियन, पार्ल और केपटाउन में तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 खेलने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका