न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा…', IPL चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली का इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

आईपीएल 2025 जीतने के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 18 साल के लंबे इंतजार और भावुक लम्हों को विराट ने शब्दों में बयां किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 10:05:52

'मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा…', IPL चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली का इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी पहली ट्रॉफी जीतकर 17 साल का इंतजार खत्म किया। बीते वर्षों में तीन बार फाइनल खेलने के बावजूद RCB को निराशा ही मिली थी। इन तीनों ही मौकों पर एक खिलाड़ी हमेशा टीम के साथ रहा—विराट कोहली। ऐसे में इस बार RCB की पूरी टीम, खासकर कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में, यह खिताब विराट कोहली के लिए जीतना चाहती थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद मैदान पर जब कोहली की आंखें भर आईं, तो वो पल हर क्रिकेट प्रेमी के लिए बेहद खास बन गया।

जैसे ही RCB ने जीत दर्ज की, विराट कोहली का जश्न एक छोटे बच्चे की तरह था जिसे अपना सबसे पसंदीदा खिलौना मिल गया हो। अब इस जीत के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है।

कोहली ने इंस्टाग्राम पर जीत के खास लम्हों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा: "इस टीम ने वह सपना साकार किया, जो वर्षों से अधूरा था। यह सीजन मेरे जीवन का सबसे यादगार सफर रहेगा। हमने पिछले 2.5 महीनों में हर पल का आनंद लिया है। यह जीत उन RCB फैन्स के लिए है जो हर मुश्किल वक्त में हमारे साथ डटे रहे।"

अब बात करें IPL 2025 फाइनल की तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने 43 रनों की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्स के लिए काइल जैमिंसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को एक अच्छी शुरुआत मिली। प्रभसिमरन सिंह और प्रयांश आर्या की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 43 रन जोड़े। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 39 रन की अच्छी पारी खेली। लेकिन जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए, पंजाब की पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। हालांकि शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 61 रन जरूर बनाए, लेकिन यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। और इस तरह RCB ने इतिहास रच दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत