न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 23 हजार रन कोहली के नाम, एंडरसन ने पुजारा के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 10:28:19

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 23 हजार रन कोहली के नाम, एंडरसन ने पुजारा के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को खेल के पहले दिन जैसे ही एक रन बनाया वैसे ही उन्होंने इंटरनेशनल करियर में 23 हजार रन पूरे कर लिए। कोहली इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के तीसरे और ओवरऑल सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने यह कमाल किया था।
सचिन के 34357 और द्रविड़ के 24064 रन हैं। कोहली सबसे तेजी से 23 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इसके लिए 490 पारियां खेलीं। सचिन ने 522, रिकी पोटिंग ने 544, जैक्स कैलिस ने 551, कुमार संगकारा ने 568 पारियां ली थीं। कोहली इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 10 टेस्ट में कप्तानी करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पछाड़ा।

virat kohli,indian captain virat kohli,kohli international cricket,india,england,india vs england,pujara,anderson,sports news in hindi

फिर एंडरसन के जाल में फंसे चेतेश्वर पुजारा

इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपने जाल में फंसा लिया। एंडरसन की स्विंग होती गेंदों के आगे पुजारा को कोई जवाब नहीं आया और वे 4 रन बनाकर चलते बने। इसके साथ ही एंडरसन टेस्ट में पुजारा को सर्वाधिक 11 दफा आउट करने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में नाथन लियोन (10) दूसरे, पैट कमिंस (7) तीसरे और जोश हैजलवुड (6) चौथे स्थान पर हैं।

पुजारा इस सीरीज में फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने नॉटिंघम के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में 4 और 12, लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 9 और 45, हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में 1 और 91 रन बनाए थे। पुजारा को मजबूत दीवार माना जाता है, लेकिन गेंदबाज उन्हें लगातार भेदने में सफल हो रहे हैं।

virat kohli,indian captain virat kohli,kohli international cricket,india,england,india vs england,pujara,anderson,sports news in hindi

अश्विन को नहीं चुनने पर हैरान हैं ये पूर्व क्रिकेटर्स

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे टेस्ट में दो बदलाव किए हैं। ईशांत शर्मा व मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को टीम में शामिल किया। माना जा रहा था कि रवींद्र जडेजा के स्थान पर सीरीज में पहली बार रविचंद्रन अश्विन को मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टॉस हारने के बाद कोहली ने कहा कि हमें लगा कि हालात के अनुरूप जडेजा सही बैठते हैं। टीम में बाएं हाथ के खिलाड़ी के लिए जगह है और वे इस समय बतौर बल्लेबाज टीम को संतुलन दे रहे हैं।

कोहली के इस फैसले की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में चार टेस्ट में एक में भी अश्विन का चयन नहीं होना सबसे बड़े ‘चयन नहीं करने' के फैसले में से है जो हमने देखे हैं। 413 टेस्ट विकेट और पांच शतक। पागलपन है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मार्क वॉ ने लिखा कि हैरानी हो रही है कि क्या भारतीय खेमे ने कुछ सोचा नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत