न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Paralympic Games : अवनि ने एक और पदक जीत रचा इतिहास, प्रवीण कुमार को मिला रजत

टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को निशानेबाज अवनि लेखरा ने इतिहास रच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 4:14:47

Tokyo Paralympic Games : अवनि ने एक और पदक जीत रचा इतिहास, प्रवीण कुमार को मिला रजत

टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को निशानेबाज अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया। अवनि ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन एसएच1 इवेंट का कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही अवनि दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।

19 वर्षीय अवनि ने इन्हीं गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। यह भारत का निशानेबाजी में पहला ही पदक था। भारत के अब टोक्यो गेम्स में 12 पदक हो गए हैं। इनमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य शुमार हैं। पहली बार पैरालंपिक गेम्स में हिस्सा ले रहीं अवनि ने आज 1176 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, जिसमें 51 ‘इनर 10’ (10 अंक के 51 निशाने) शामिल थे।

tokyo paralympic games,tokyo games,avani lekhara,shooter avani lekhra,avani bronze medal,praveen kumar silver,sports news in hindi

मैं इससे भी बेहतर कर सकती थीं : अवनि

फाइनल में अवनि ने कुल 445.9 अंक का स्कोर बनाया और वे यूक्रेन की इरिना श्चेटनिक को पछाड़ तीसरे स्थान पर रहीं। अवनि ने कहा कि यह मुश्किल फाइनल था लेकिन मैं खुश हूं कि कांस्य पदक जीत सकी। मैं इससे भी बेहतर कर सकती थी। फाइनल का आप पर ऐसा ही असर होता है। अपने पहले पैरालंपिक खेलों में दो पदक जीतने का अनुभव शानदार है। ये दोनों मेरी पसंदीदा स्पर्धाएं हैं। मैं इन दोनों के लिए कई महीनों से कड़ी मेहनत कर रही थी। मैंने अंतिम शॉट में अपना शत प्रतिशत दिया। अवनि के 2012 में हुई कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। अवनि अब मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा में दीपक और सिद्धार्थ बाबू के साथ हिस्सा लेंगी।

tokyo paralympic games,tokyo games,avani lekhara,shooter avani lekhra,avani bronze medal,praveen kumar silver,sports news in hindi

प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रजत पर जमाया कब्जा

प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 इवेंट में रजत पदक जीता। प्रवीण 2.07 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि वे तीन कोशिशों में 2.10 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके। जोनाथन ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि टोक्यो गेम्स की ऊंची कूद स्पर्धा में भारत के अब 4 पदक हो गए हैं। इससे पहले ऊंची कूद की टी63 स्पर्धा में मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता था, जबकि निषाद कुमार ने टी47 में रजत पदक अपनी झोली में डाला था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत