Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया ने किया सूपड़ा साफ, जानें क्या बोले मैन ऑफ द सीरीज रोहित, मैन ऑफ द मैच अक्षर और सेंटनर

बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (9/3 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने तीन मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 11:13:59

टीम इंडिया ने किया सूपड़ा साफ, जानें क्या बोले मैन ऑफ द सीरीज रोहित, मैन ऑफ द मैच अक्षर और सेंटनर

बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (9/3 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने रविवार रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे व अंतिम मुकाबले में 73 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रोहित ने पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 गेंद में 56 रन ठोके।

दूसरे ओपनर ईशान किशन ने छह चौके की मदद से 21 गेंद में 29 रन बनाए। वेंटकेश अय्यर ने 20, श्रेयस अय्यर ने 25, दीपक चाहर ने 21, हर्षल पटेल ने 18 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव (0) व विकेटकीपर ऋषभ पंत (4) फ्लॉप रहे। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सेंटनर ने तीन सफलताएं अपने नाम कीं। ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और ट्रेंट बोल्ट को 1-1 विकेट मिला। जवाब में कीवी टीम 17.2 ओवर में 111 रन पर ही ढेर हो गई।

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अर्धशतक जमाया। गुप्टिल ने चार चौके और चार छक्कों की मदद से 36 गेंद में 51 रन बटोरे। टिम सीफर्ट ने 17 व फर्ग्युसन ने 14 रन की पारी खेली। अक्षर ने तीन, हर्षल ने दो और तीन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, वेंकटेश अय्यर व चाहर ने 1-1 विकेट झटका। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड इस सीरीज में अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन के बगैर खेल रहा था। शुरुआती दो मैच में टिम साउदी ने कप्तानी की।


third t20 match,india,newzealand,kolkata,rohit sharma,axar patel,mitchell santner,sports news in hindi हर्षल पटेल और दीपक चाहर की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 3-0 से सीरीज जीतने के बाद कहा कि आज हम बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन हमारे निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैं खुश हूं। अगर आप दुनियाभर की टीमों पर गौर करो तो उनके पास निचले क्रम में भी अच्छे बल्लेबाज हैं। आठवें और नौवें नंबर का बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकता है। हर्षल पटेल जब हरियाणा के लिए खेलते हैं तो उनके लिए पारी का आगाज करते हैं। दीपक चाहर के बारे में हम जानते हैं कि उन्होंने श्रीलंका में शानदार बल्लेबाजी की थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत करना बेहद जरूरी था। जब भी मैं बल्लेबाजी करता हूं तो मेरा ध्यान अच्छी शुरुआत दिलाने पर होता है। एक बार पिच की स्थिति जानने और परिस्थितियों को समझने के बाद आप जान जाते हो कि एक बल्लेबाज के रूप में आपको क्या करने की जरूरत है। दो अर्धशतक की मदद से कुल 159 रन बनाने वाले रोहित को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।


third t20 match,india,newzealand,kolkata,rohit sharma,axar patel,mitchell santner,sports news in hindi अक्षर की नजर टेस्ट सीरीज पर, सेंटनर को खली विलियमसन की कमी

खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल ने 9 रन देकर 3 विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अक्षर ने कहा कि पहले जब मैच में मार पड़ती थी तो मैं और तेज गेंद डालने की कोशिश करता था। लेकिन जैसे-जैसे मैं खेलता गया उसके बाद मुझे अपनी गेंद की तेजी में बदलाव करने का वक्त मिला। मैं जब अभ्यास करता हूं तो मैं पेस में बदलाव करता हूं। मैं अब बल्लेबाजों का दिमाग पढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। विकेट से मदद भी मिल रही थी, इसलिए मैंने गेंद टर्न भी की। इस साल के शुरू में मेरा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू अच्छा रहा और फिर आईपीएल भी बढ़िया गया। अब मेरी निगाह टेस्ट सीरीज पर है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा कि भारत ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरू में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और इसलिए क्रेडिट उन्हें जाता है। हमारी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। हमारा सामना भारत की बहुत अच्छी टीम से था। भारत को उसकी धरती पर हराना मुश्किल है और यह इस सीरीज में दिखा। केन विलियमसन शानदार बल्लेबाज हैं, हमें उनकी कमी खली। अब टेस्ट मैच हैं और अन्य खिलाड़ियों को मौका मिलेगा लेकिन भारत को हराना बहुत मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology