न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

The Hundred : पॉजिटिव हुए वार्न, लंदन स्पिरिट टीम के है कोच; यह दिग्गज भी हुआ कोरोना संक्रमित

महान क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। वार्न इंग्लैंड में जारी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 12:21:45

The Hundred : पॉजिटिव हुए वार्न, लंदन स्पिरिट टीम के है कोच; यह दिग्गज भी हुआ कोरोना संक्रमित

महान क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। वार्न इंग्लैंड में जारी ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे है। वार्न के अलावा टीम का एक और सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रविवार सुबह लॉर्ड्स में सदर्न ब्रेव के खिलाफ मैच से पहले वार्न की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। वार्न के आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। द हंड्रेड शुरू होने के बाद कोविड-19 से संक्रमित होने वाले वार्न दूसरे मुख्य कोच हैं। उनके पहले ट्रेंट रॉकेट्स के मुख्य कोच जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर भी पिछले सप्ताह के अंत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।


वार्न ने 145 टेस्ट में झटके थे 708 विकेट

द हंड्रेड में वार्न की स्पिरिट टीम को अब तक तीन में से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका। वार्न की गैरमौजूदगी में डेविड रिप्लेक टीम के हेड कोच की जिम्मेलदारी निभाएंगे। 51 वर्षीय वार्न ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी का सामना बड़े से बड़े बल्लेबाज नहीं कर पाते थे। अपने करियर में वार्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए। इसके अलावा उनके नाम वनडे में 194 में 293 विकेट दर्ज हैं। वे संन्यास के बाद कमेंट्री और फ्रेंचाइजी टीमों के लिए कोचिंग करते हैं। वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच रह चुके हैं।


इयान चैपल ने द हंड्रेड टूर्नामेंट को बताया बेकार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) का द हंड्रेड टूर्नामेंट सुर्खियों में है। टी20 के बाद क्रिकेट के नए फॉर्मेट में दोनों टीमों को 100-100 गेंदें खेलने को मिलती हैं। इस टूर्नामेंट में जो रूट, बेन स्टोक्स, राशिद खान, क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन, मोइन अली और जॉनी बेयरस्टो जैसे दिग्गज खेल रहे हैं। द हंड्रेड में भारत की हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स भी हिस्सा ले रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने द हंड्रेड की जमकर आलोचना की है।

चैपल ने कहा कि क्रिकेट का नया फॉर्मेट शुरू करने के पीछे टीवी डील के लिए गेंदों की संख्या कम करना कारण हो सकता है। साथ ही ओलंपिक में क्रिकेट को इसके जरिये एंट्री का रास्ता बनाना भी वजह हो सकती है। लेकिन मेरी नजर में ये बेकार है। ओलंपिक में क्रिकेट को एंट्री कराने के लिए टी20 ही काफी है। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में टी10 लीग पहले से चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?