Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया ने की पाकिस्तान की बराबरी, द्रविड़ ने कही यह बात, विश्व विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने की शादी

भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 8वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 12:03:28

टीम इंडिया ने की पाकिस्तान की बराबरी, द्रविड़ ने कही यह बात, विश्व विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने की शादी

भारत ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 8वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले भारत ने पिछले साल न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भी 5-0 से टी20 सीरीज जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ किया था। अगर 3 मैच की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने की बात करें तो टीम इंडिया ने छठी बार ये कारनामा किया है। भारत ने इस मामले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की बराबरी कर ली। अफगानिस्तान (5) दूसरे, इंग्लैंड (4) तीसरे और दक्षिण अफ्रीका (3) चौथे स्थान पर है। भारत ने न्यूजीलैंड के साथ वेस्टइंडीज का भी 2 बार क्लीन स्वीप किया है। साथ ही उसने 1-1 बार ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका को भी 3-0 से हार का मजा चखाया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अब तक 22 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 18 बार टीम को जीत मिली है। उनकी कप्तानी में भारत ने 7 सीरीज जीती और सिर्फ एक सीरीज गंवाई। रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 26 बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए 119 मैच खेले हैं। इस मामले में विराट कोहली व बाबर आजम (25) दूसरे तथा डेविड वार्नर (22) तीसरे स्थान पर हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट 25 से 29 नवंबर तक कानपुर और दूसरा 3 से 7 दिसंबर तक मुंबई में खेला जाएगा।
team india,newzealand,t20 series,rahul dravid,unmukt chand,coach dravid,sports news in hindi अभी हमें अपने पैर जमीन पर रखने की जरूरत : द्रविड़

भारतीय टीम के पूर्णकालिक कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की यह पहली सीरीज थी। अपनी नई भूमिका की शानदार शुरुआत करने पर वे बहुत खुश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप फाइनल के ठीक तीन दिन बाद भारत का दौरा करना और छह दिन के अंदर तीन मैच खेलना इतना आसान नहीं था। यह वास्तव में बहुत अच्छी सीरीज रही। हर खिलाड़ी ने अच्छा योगदान दिया। मुझे ये शानदार शुरुआत करके बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन अभी हमें अपने पैर जमीन पर रखने की जरूरत है। हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अधिक क्रिकेट नहीं खेला था।

इन युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हमारे पास कई विकल्प हैं। हमें इन प्रतिभाओं को और निखारने का काम करना है। अब सीजन लंबा होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में 10 महीने का समय है। ऐसे में आगे चीजें हमारे लिए आसान नहीं रहने वाली हैं। हालांकि अभी कुछ सीनियर खिलाड़ी बाहर हैं। उनके आने पर टीम और मजबूत होगी। फिर भी हम अपनी तैयारी में किसी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं।


team india,newzealand,t20 series,rahul dravid,unmukt chand,coach dravid,sports news in hindi उन्मुक्त ने फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच सिमरन से की शादी

अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद विवाह बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्मुक्त ने रविवार (21 नवंबर) की शाम सिमरन खोसला के साथ शादी कर ली। समारोह में उनके रिश्तेदार और कई करीबी दोस्त मौजूद रहे। सिमरन पेशे से फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच बताई जा रही हैं। उन्मुक्त ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कुछ खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। फोटो में दूल्हा और दुल्हन को पिंक शेड के आउटफिट्स में देखा जा सकता है। उन्मुक्त ने कैप्शन में लिखा- ‘हमने आज हमेशा का वादा कर लिया है’।

सिमरन ने भी शादी से कई तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बालकनी में बारात का इंतजार करते हुए डांस करती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने हल्दी और मेहंदी समारोह की भी झलक शेयर की है। आपको बता दें कि उन्मुक्त ने अगस्त में भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद वे अमेरिका चले गए। उन्मुक्त की कप्तानी में भारत ने साल 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology