न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: टीम इंडिया का पाक के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड कायम, 7 विकेट से दर्ज की जीत

टीम इंडिया ने अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से पस्त कर जीत की हैट्रिक पूरी की। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय रहने का रिकॉर्ड भी कायम रखा। भारत की विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार 8वीं जीत है। टीम इंडिया के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 9:31:37

World Cup 2023:  टीम इंडिया का पाक के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड कायम, 7 विकेट से दर्ज की जीत

अहमदाबाद। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप में विजय अभियान जारी है। टीम इंडिया ने अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से पस्त कर जीत की हैट्रिक पूरी की। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय रहने का रिकॉर्ड भी कायम रखा। भारत की विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार 8वीं जीत है। टीम इंडिया के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं।

अहमदाबाद में खेले गए इस महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 192 रन का टारगेट दिया था। टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। रोहित ने 63 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। रोहित ने 36 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुल स्कोर में अभी 23 रन जुड़े थे कि वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच खेलने वाले शुभमन गिल 4 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) भी 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाए जबकि केएल राहुल 19 रन पर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से पेसर शाहीन अफरीदी ने 2 जबकि हसन अली ने 1 विकेट लिया।

ODI WC में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने बनाया अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर

इससे पहले पेसर मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया। वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 1999 में पाकिस्तानी टीम 180 रन पर आउट हो गई थी। सिराज और बुमराह ने अपनी लैंग्थ में बदलाव करके सीम का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर तहस नहस कर दिया।



बाबर की फिफ्टी, रिजवान चूके

कुलदीप यादव ने सऊद शकील (06) और इफ्तिखार अहमद (04) को लगातार आउट करके पाकिस्तान की परेशानियां और बढा दी। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े लेकिन उनके अलावा कोई साझेदारी नहीं बना सका। बाबर ने 58 गेंद में 50 और रिजवान ने 69 गेंद में 49 रन बनाए। सिराज ने पाकिस्तानी कप्तान को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। रिजवान को बुमराह ने आफ कटर पर आउट किया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों अब्दुल्ला शफीक (20) और इमामुल हक (36) ने अच्छी शुरुआत की।

अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से

भारतीय टीम अब अपने चौथे मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला 19 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा वहीं पाकिस्तानी टीम का अगले मैच में सामना 20 अक्टूबर को 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक अपने दोनों मैच हार चुकी है। उसे पहली जीत की तलाश है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?