न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिससे हारकर गंवाई थी कुर्सी, उसी को हरा फिर नं.1 बनी टीम इंडिया, सचिन-वीरू ने कुछ ऐसे दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर घर में अपनी श्रेष्ठता साबित की। उसने तगड़े खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई टेस्ट के चौथे दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 8:56:53

जिससे हारकर गंवाई थी कुर्सी, उसी को हरा फिर नं.1 बनी टीम इंडिया, सचिन-वीरू ने कुछ ऐसे दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर घर में अपनी श्रेष्ठता साबित की। उसने तगड़े खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई टेस्ट के चौथे दिन ही न्यूजीलैंड को 372 रन के विशाल अंतर से रौंद दिया। यह रन अंतर के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2015 में दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका को 337 रन से धोया था। टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार 14वीं टेस्ट सीरीज जीती। इस जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में फिर से दुनिया की नंबर 1 टीम बन गई है। भारत के कुल 124 अंक हो गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के 121 अंक हैं।

न्यूजीलैंड ने इसी साल इंग्लैंड में खेले गए फाइनल में भारत को हराकर पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपनी झोली में डाला था। तब न्यूजीलैंड नं.1 बन गई थी। अब करीब 6 महीने बाद भारत ने उसी को हराकर कुर्सी छीन ली। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम वर्ष 2016 से 2020 तक लगातार नंबर एक की पोजिशन पर रह चुकी है। अब कोहली और कोच राहुल द्रविड़ के सामने इस बादशाहत को बरकरार रखने की चुनौती होगी। भारत को इसी माह तीन टेस्ट खेलने दक्षिण अफ्रीका जाना है।

team india,icc test ranking,india,newzealand,mumbai test,sachin tendulkar,virender sehwag,sports news in hindi

सचिन ने बधाई देने के साथ बताया यह इंटरेस्टिंग फैक्ट

भारत की इस जबरदस्त जीत पर भारत के कई दिग्गजों ने अपने-अपने अंदाज में बधाई है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘टीम इंडिया के लिए क्या शानदार जीत थी। बधाई! एक खास टेस्ट मैच, जहां चारों पारियों में विकेट भारतीयों ने ही लिए।’ दरअसल न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में खब्बू स्पिनर एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट झटके। दूसरी पारी में भी एजाज ने चार और एक और खब्बू स्पिनर रचिन रविंद्र ने तीन विकेट लिए। एजाज का तो जन्म भी मुंबई में ही हुआ है।

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके लिए मयंक अग्रवाल की फॉर्म में वापसी सबसे बड़ी बात रही। मयंक ने 150 और 62 रन की पारियां खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस टेस्ट से पहले उन्हें हटाने की बात की जा रही थी क्योंकि वे कानपुर टेस्ट में फेल हो गए थे। अजिंक्य रहाणे के चोटिल होने से मंयक को एक और मौका मिला, जिसे उन्होंने पूरी तरह से भुनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत