Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : ‘बुमराह कर सकते हैं पाकिस्तान का खेल खराब’, जानें-शनिवार के दोनों मैच में कप्तानों की रिएक्शंस

टी20 विश्व कप में आज रविवार (24 अक्टूबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 12:03:10

T20 WC : ‘बुमराह कर सकते हैं पाकिस्तान का खेल खराब’, जानें-शनिवार के दोनों मैच में कप्तानों की रिएक्शंस

टी20 विश्व कप में आज रविवार (24 अक्टूबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देश 2019 में इंग्लैंड में हुए वनडे विश्व कप के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच पाकिस्तान को साल 2009 में टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान का खेल खराब कर सकते हैं और उनके चार ओवर काफी महत्वपूर्ण होंगे। यूनुस ने 'अनकट' यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि विराट कोहली और बाबर आजम भारत-पाकिस्तान की तरफ से दो सबसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। दोनों शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं। बाबर अभी युवा हैं और करियर बना रहे हैं।

दूसरी ओर, कोहली ने 2008 में डेब्यू किया था जब मैं भी खेल रहा था। इसके बावजूद मुझे लगता है कि रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान मैच की गर्मी को बढ़ा सकते हैं। स्पॉटलाइट यकीनन दोनों कप्तानों के ऊपर होगी, तो ऐसे में रोहित व रिजवान पर दबाव कम होगा और वे दोनों मैच विनिंग प्रदर्शन कर सकते हैं। बुमराह पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। वैसे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज भी अच्छे फॉर्म में हैं।


t20 world cup,younis khan,jasprit bumrah,pollard,aaron finch,eoin morgan,temba bavuma,sports news in hindi वेस्टइंडीज वि. इंग्लैड : टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं - पोलार्ड

इंग्लैंड के हाथों टी20 विश्व कप सुपर-12 चरण के पहले मैच में 55 रन पर आउट होने के बाद छह विकेट से हारी वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि इस नतीजे के बावजूद उनकी टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं है। पोलार्ड ने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन अस्वीकार्य है। हम अब तक दोनों अभ्यास मैच व इस मुकाबले में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बल्लेबाज शॉटस नहीं खेल पा रहे। इसके बावजूद कोई घबराहट नहीं है। हम दुनियाभर में काफी क्रिकेट खेलते हैं और इस तरह की बात पहली बार नहीं हुई है।

हमें इस तरह के मैच का अनुभव है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और हमें इस हार को भुलाकर आगे बढ़ना है। अकील हुसैन को चोटिल फेबियन एलेन की जगह मौका मिला और उन्होंने दिखा दिया कि वे क्या कर सकते हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने काफी अनुशासित प्रदर्शन किया। मोईन अली ने हालात को बखूबी भांपा और मौकों को भुनाया। आईपीएल में मिली सफलता को उन्होंने यहां दोहराया।


t20 world cup,younis khan,jasprit bumrah,pollard,aaron finch,eoin morgan,temba bavuma,sports news in hindi ऑस्ट्रेलिया वि. दक्षिण अफ्रीका : फिंच बोले, अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी रही अच्छी

टी20 विश्व कप में शनिवार को सुपर 12 के ग्रुप-1 में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दो गेंद पहले पांच विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने जीत के बाद कहा कि तकदीर ने हमारा साथ दिया। डगआउट मुझसे ज्यादा निश्चिंत था। स्टोइनिस और वेड ने संयम बरकरार रखकर बल्लेबाजी की। यहीं अनुभव काम आता है। मैक्सवेल का हरफनमौला खेल भी खास रहा। खेल से समय-समय पर ब्रेक हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छा रहा है। हमारे लिए यह कभी मसला नहीं रहा। हमें पता है कि आराम जरूरी है। अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी अच्छी रही क्योंकि विश्व कप में अनुभव मायने रखता है।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि हमारी टीम ने कम स्कोर होते हुए भी अंत तक संघर्ष किया। आखिरी ओवर तक मैच को ले जाना बड़ी बात थी। हम ज्यादा रन नहीं बना सके और गेंदबाजों के लिए काम मुश्किल था, लेकिन उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एडेन मार्कराम ने पारी को अच्छे से संभाला और हमें एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। यह एक ऐसा दिन था जो हमारी योजना के अनुसार नहीं गया, इसे हम सकारात्मक रुप में ले सकते हैं। मैंने हाफ टाइम के दौरान प्लेयर्स से कहा कि हम हार नहीं मानेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology