Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साउदी ने बताया IPL से पड़ा क्या असर, ODI से भी छिनेगी कोहली से कप्तानी! राठौड़ ने फिर किया आवेदन

न्यूजीलैंड ने रविवार को टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच से पहले माना जा रहा था कि भारत को कीवी टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 8:50:45

साउदी ने बताया IPL से पड़ा क्या असर, ODI से भी छिनेगी कोहली से कप्तानी! राठौड़ ने फिर किया आवेदन

न्यूजीलैंड ने रविवार को टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच से पहले माना जा रहा था कि भारत को कीवी टीम पर जीत दर्ज करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा। विशेषज्ञ टीम इंडिया की हार से हैरान हैं, जिसकी अब सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बेहद कम हो गई है। इस बीच, न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम के गेंदबाजों को विश्व कप से ठीक पहले यूएई में आईपीएल-14 में खेलने के अनुभव से फायदा हुआ। साउदी ने कहा कि इससे हमें परिस्थितियों से परिचित होने में मदद मिली।

आपको बता दें कि ट्रेंट बोल्ट, साउदी, एडम मिल्ने, काइल जैमीसन और स्पिनर मिशेल सेंटनर सहित लगभग सभी कीवी गेंदबाजों ने आईपीएल के दूसरे चरण में भाग लिया था। साउदी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि कई खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा थे, यहां इन परिस्थितियों में खेल रहे हैं, न केवल इन परिस्थितियों में खेलना, बल्कि टी20 प्रारूप खेलना शानदार रहा। मुझे लगता है कि आईपीएल से मदद मिली है। एक गेंदबाजी समूह के रूप में मुझे लगता है कि टीम के ज्यादातर गेंदबाज आईपीएल का हिस्सा थे, इसमें तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। हम उसी पिच पर खेल रहे हैं और अपनी उस जानकारी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
t20 world cup,tim southee,virat kohli,vikram rathore,india,newzealand,sports news in hindi टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन पर कोहली से नाखुश है बीसीसीआई

टी20 विश्व कप से भारतीय टीम लगभग बाहर हो गई है। कोई चमत्कार ही भारत के लिए अंतिम चार का दरवाजा खोल सकता है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन से बीसीसीआई बिल्कुल भी खुश नहीं है। सूत्रों के अनुसार अगर भारत सेमीफाइल में नहीं पहुंचता है, तो विराट कोहली वनडे कप्तानी भी गंवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोहली विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ने का पहले ही ऐलान कर चुके हैं। सूत्र ने बताया कि बोर्ड बहुत ज्यादा नाखुश है और अब कोहली की वनडे कप्तानी को लेकर बहुत ही गंभीर शक पैदा हो गया है।

बहरहाल विश्व कप में अभी तीन मैच बाकी बचे हैं और अगर भारत वापसी करता है, तो 'तस्वीर' बदल सकती है, लेकिन फिलहाल तो मैं यही कहूंगा कि अब कोहली का वनडे कप्तान बने रहना मुश्किल है। रोहित या कोई और आएगा या कोहली बने रहेंगे, इसकी अधिकृत रूप से चर्चा विश्व कप के बाद ही होगी। आसार ऐसे हैं कि वनडे और टी20 का एक कप्तान हो सकता है, जबकि कोहली टेस्ट के कप्तान होंगे।


t20 world cup,tim southee,virat kohli,vikram rathore,india,newzealand,sports news in hindi विक्रम राठौड़ फिर बनना चाहते हैं बल्लेबाजी कोच क्योंकि...

भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने इस पद के लिए फिर से आवेदन कर दिया है क्योंकि उनका मानना है कि अभी बहुत काम करना बाकी है। मौजूदा सहयोगी स्टाफ में से राठौड़ अकेले हैं जो फिर से पद संभालना चाहते हैं। मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने फिर से अप्लाई नहीं किया है। राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि मैंने बल्लेबाजी कोच के पद के लिए आवेदन किया है। मौका मिलता है तो अभी काफी काम बाकी है। विराट कोहली और टीम के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा।

मुझे लगा कि यह प्रेस कांफ्रेंस विश्व कप के लिए है लेकिन मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। भारतीय टीम के साथ अनुभव शानदार रहा। इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने में मजा आया। राठौड़ ने 2019 में संजय बांगड़ की जगह ली थी। उनका कार्यकाल टी20 विश्व कप तक का ही है। राठौड़ ने छह टेस्ट और सात वनडे खेले हैं। उन्होंने 146 फर्स्ट क्लास मैच में 11473 रन बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology