न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : गावस्कर ने रोहित को लेकर उठाया सवाल, तो गंभीर इस बात पर नाराज, पीटरसन-वॉन ने कहा...

टीम इंडिया को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 8:36:32

T20 WC : गावस्कर ने रोहित को लेकर उठाया सवाल, तो गंभीर इस बात पर नाराज, पीटरसन-वॉन ने कहा...

टीम इंडिया को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया की हर ओर से आलोचना हो रही है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारने से संकेत मिलता है कि भारतीय टीम प्रबंधन को ट्रेंट बोल्ट की इनस्विंग गेंद का सामना करने के लिए उन पर भरोसा नहीं था। ईशान किशन व लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत की। गावस्कर ने कहा कि ईशान मारो या मरो वाला खिलाड़ी हैं और बेहतर है कि उनके जैसा बल्लेबाज चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वे उस समय मैच की स्थिति के अनुसार खेल सकते हैं।

अब यह हुआ कि रोहित को कहा गया है कि हम बोल्ट का सामना करने के लिए आप पर भरोसा नहीं करते। अगर आप किसी स्थान पर लंबे समय से खेल रहे खिलाड़ी के साथ ऐसा करोगे तो स्वयं भी सोचेगा कि शायद वह इसमें सक्षम नहीं है। अगर ईशान 70 के आस-पास रन बना देते तो हम उनकी सराहना करते, लेकिन जब यह कदम काम नहीं करता तो आप आलोचना करते हैं। रोहित इतने शानदार बल्लेबाज हैं फिर भी उन्हें वन डाउन उतारा गया। तीसरे नंबर पर रनों की बरसात करने वाले कोहली चौथे नंबर पर आए। ईशान जैसे युवा को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

t20 world cup,sunil gavaskar,gautam gambhir,kevin pietersen,michael vaughan,sports news in hindi

गंभीर ने कहा, टीम इंडिया के पास सारी स्किल है लेकिन...

न्यूजीलैंड से हार के बाद पूर्व भारतीय गौतम गंभीर ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हां, प्रतिभा एक चीज है। आपके पास सारी स्किल है और द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा खेलते हैं, लेकिन जब टूर्नामेंट और ऐसे मैचों की बात आती है तो आपको खड़े होकर प्रदर्शन करना होता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच क्वार्टर फाइनल की तरह था। दिक्कत टीम की मानसिक मजबूती को लेकर है। जब आपको मालूम है कि मैच जीतना है तो आप गलतियां नहीं कर सकते। द्विपक्षीय सीरीज की अलग बात होती है। वहां पर गलतियां कर सकते हैं लेकिन ऐसे मैचों में गलतियों की गुंजाइश नहीं होती है। मुझे लगता है कि ऐसे मैचों के लिए टीम इंडिया मानसिक तौर पर मजबूत नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत का अब सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। उसे अब अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया से खेलना है।

t20 world cup,sunil gavaskar,gautam gambhir,kevin pietersen,michael vaughan,sports news in hindi

पीटरसन ने किया समर्थन तो वॉन ने दी यह सलाह

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय टीम का समर्थन किया है। पीटरसन ने लिखा, “खेल में एक विजेता और एक उप-विजेता होता है…कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए मैदान में नहीं जाता है। लोगों को यह समझना होगा कि खिलाड़ी रोबोट नहीं होते हैं। उन्हें हर समय समर्थन की आवश्यकता है। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत को अपने खिलाड़ियों को अनुभव हासिल करने के लिए दुनियाभर की अन्य लीगों में खेलने की अनुमति देनी चाहिए। प्रतिभाओं के बावजूद भारत ने वाइट बॉल क्रिकेट में वर्षों से कुछ खास हासिल नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत