न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : श्रीलंका सुपर-12 में पहुंचा, नीदरलैंड्स के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इन्होंने लिया संन्यास

श्रीलंका ने शुक्रवार रात शारजाह में टी20 विश्व कप के पहले दौर के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को 8 विकेट से रौंद दिया। श्रीलंका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 11:06:40

T20 WC : श्रीलंका सुपर-12 में पहुंचा, नीदरलैंड्स के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इन्होंने लिया संन्यास

श्रीलंका ने शुक्रवार रात शारजाह में टी20 विश्व कप के पहले दौर के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को 8 विकेट से रौंद दिया। श्रीलंका ग्रुप ए के तीनों मैच जीतकर टॉप पोजिशन पर रहा। दूसरे स्थान पर नामीबिया, तीसरे पर आयरलैंड और चौथे पर नीदरलैंड्स रहा। श्रीलंका और नामीबिया ने सुपर-12 में जगह बना ली। ग्रुप बी से स्कॉटलैंड और बांग्लादेश सुपर-12 का टिकट कटाने में सफल रहे। नामीबिया और स्कॉटलैंड को भारत के ग्रुप में जगह मिली है। इसमें अन्य टीम पाकिस्तान, न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान हैं।

दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका व बांग्लादेश हैं। बहरहाल अब हम श्रीलंका और नीदरलैंड्स मैच पर नजर डालते हैं, जो दो घंटे के अंदर ही खत्म हो गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने आत्मसमर्पण कर दिया और टीम 10 ओवर में 44 रन पर सिमट गई। वानिंदु हसारंगा ने तीन और महेश तीक्ष्णा ने दो विकेट चटकाए। जवाब में श्रीलंका ने 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा 24 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

t20 world cup,sri lanka,netherlands,namibia,bangladesh,scotland,india,ryan ten doeschate,sports news in hindi

टी20 विश्व कप में दूसरी बार 50 से कम स्कोर पर आउट हुआ नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। टी20 विश्व कप के इतिहास में केवल दो ही बार कोई टीम 50 से कम रन के स्कोर पर सिमटी है। दोनों बार इस शर्मनाक हालत में पहुंचने वाली नीदरलैंड्स ही रही। 2014 में भी श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को विश्व कप के सबसे न्यूनतम 39 रन के स्कोर पर समेटा था। टी20 में तीसरा न्यूनतम स्कोर न्यूजीलैंड (60 रन, वि. श्रीलंका, मार्च 2014), चौथा नीदरलैंड्स (68 रन, वि. वेस्टइंडीज, अप्रैल 2010) तथा पांचवां हॉन्गकॉन्ग (69 रन, वि. नेपाल, मार्च 2014) के नाम है। नीदरलैंड्स लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहा था। उसने कुल मिलाकर चार बार विश्व कप में हिस्सा लिया है और तीन बार पहले राउंड में ही बाहर हो गया। 2014 में वह दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहा था।

t20 world cup,sri lanka,netherlands,namibia,bangladesh,scotland,india,ryan ten doeschate,sports news in hindi

दिग्गज ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट ने की संन्यास की घोषणा

टी20 विश्व कप के पहले ही चरण में बाहर हो चुके नीदरलैंड्स को अपने तीनों मैच में आयरलैंड, नामीबिया और श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही नीदरलैंड्स के दिग्गज ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। डोशेट ने सितंबर की शुरुआत में ही यह कह दिया था कि वे विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। डोशेट ने साल 2006 में डेब्यू किया था। वे रिकॉर्ड तीन बार आईसीसी एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीतने में सफल रहे। डोशेट साल 2011 से लेकर 2015 तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य रहे।

डोशेट ने 33 वनडे में 1541 और 22 टी20 में 533 रन बनाए। साथ ही 203 प्रथम श्रेणी मैच में 11298 रन बनाए और 214 विकेट झटके। 41 साल के डोशेट ने नीदरलैंड्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से हमने खत्म किया वो थोड़ा मुश्किल भरा रहा लेकिन एक बार फिर से विश्व कप का हिस्सा बनके अच्छा लगा। देश के लिए खेलना हमेशा से मेरे लिए शान की बात रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत