न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : दक्षिण अफ्रीका की आसान जीत, दूसरी हार के साथ इंडीज पर मंडराया खतरा, इसलिए नहीं खेले कॉक

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 9:23:13

T20 WC : दक्षिण अफ्रीका की आसान जीत, दूसरी हार के साथ इंडीज पर मंडराया खतरा, इसलिए नहीं खेले कॉक

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 10 गेंद पहले 8 विकेट से रौंद दिया। यह दो बार के चैंपियन इंडीज की दूसरी हार है। उसे पहले मैच में इंग्लैंड ने 55 रन पर समेटने के बाद छह विकेट से मात दी थी। अब इंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बनाए रखने को शेष तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका व बांग्लादेश को हराने के लिए काफी दबाव रहेगा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम को इस जीत से कुछ राहत मिली है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच में काफी नजदीकी अंतर से हार गई थी।

बहरहाल बात करते हैं आज खेले गए मैच की। इसमें दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य था, जो उसने दो विकेट के नुकसान पर 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। एडेन मार्कराम व रेसी वान डर डुसेन ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 83 रन की साझेदारी की। मार्कराम 26 गेंद पर दो चौकों व चार छक्कों की मदद से 51 और डुसेन 51 गेंद पर तीन चौकों की बदौलत 43 रन पर अविजित रहे। ओपनर रीजा हेंड्रिक्स ने 30 गेंद पर चार चौकों व एक छक्के के सहारे 39 रन जुटाए। दूसरे ओपनर व कप्तान तेम्बा बावुमा दो रन पर रन आउट हो गए।

t20 world cup,south africa,west indies,quinton de kock,anrich nortje,evin lewis,aiden markram,sports news in hindi

लुईस का अर्धशतक, एनरिक नॉर्त्जे रहे मैन ऑफ द मैच

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर कैरेबियाई टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इंडीज के बल्लेबाजों ने पिछले मैच की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन वे टीम को बड़ा स्कोर नहीं दे पाए। इंडीज ने आठ विकेट पर 143 रन बनाए। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने 35 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों व छह छक्कों की बदौलत 56 रन ठोके। कप्तान किरोन पोलार्ड ने 20 गेंद पर 26 रन बनाए।

ओपनर लेंडल सिमंस ने 16, विकेटकीपर निकोलस पूरण व क्रिस गेल ने 12-12 रन की पारी खेली। आंद्रे रसैल 5, शिमरोन हेतमायेर 1, हेडन वॉल्श 0 पर आउट हुए, जबकि ड्वेन ब्रावो 8 व अकील हुसैन 0 रन पर नाबाद रहे। ड्वेन प्रिटोरियस ने तीन, केशव महाराज ने दो तथा कागिसो रबाडा व एनरिक नॉर्त्जे ने 1-1 विकेट लिया। नॉर्त्जे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन ही दिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

t20 world cup,south africa,west indies,quinton de kock,anrich nortje,evin lewis,aiden markram,sports news in hindi

कॉक ने ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के सपोर्ट में घुटने टेककर बैठने से किया इनकार

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सभी को चौंकाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस ले लिया। कॉक ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम) मूवमेंट के सपोर्ट में घुटने टेककर बैठने के लिए तैयार नहीं थे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस खबर की पुष्टि की है। सीएसए ने एक बयान में कहा था, 'टीम को नस्लवाद के खिलाफ एकजुट और लगातार स्टैंड लेते हुए देखा जाना अनिवार्य है, विशेष रूप से साउथ अफ्रीका के इतिहास को देखते हुए।' कॉक के ऐसा करने पर बावुमा ने मैच से पहले टॉस में कहा कि कॉक ने पर्सनल कारणों की वजह से इस मैच में नहीं खेलने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि कॉक ने पूर्व में भी घुटने टेकने से इनकार कर दिया था और इसे अपनी पर्सनल राय कहा था। कॉक के ऐसा करने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रिएक्शंस सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'हाशिम अमला को सालों तक अपनी जर्सी पर शराब ब्रांड का लोगो नहीं लगाने के लिए खेलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बीएलएम के समर्थन में घुटने टेकने से इनकार करने के कारण कॉक को उसी टीम से हटा दिया गया है। ये कैसा पक्षपात है।’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत