न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : स्कॉटलैंड सुपर-12 में पहुंचा, कोहली के बर्थडे पर..., शाकिब अल हसन ने किया यह कमाल

स्कॉटलैंड ने ओमान और यूएई में जारी टी20 विश्व कप के सुपर-12 में जगह बना ली है। स्कॉटलैंड ने गुरुवार को अपने तीसरे मुकाबले में मेजबान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 11:13:30

T20 WC : स्कॉटलैंड सुपर-12 में पहुंचा, कोहली के बर्थडे पर..., शाकिब अल हसन ने किया यह कमाल

स्कॉटलैंड ने ओमान और यूएई में जारी टी20 विश्व कप के सुपर-12 में जगह बना ली है। स्कॉटलैंड ने गुरुवार को अपने तीसरे मुकाबले में मेजबान ओमान को 18 गेंद पहले आठ विकेट से आसान मात दी। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ग्रुप-बी में टॉप पर रहा। इससे पहले स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी को हराया था। स्कॉटलैंड को अब ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से भिड़ना होगा। एक टीम अभी तय नहीं हुई है। ग्रुप बी से ही बांग्लादेश ने भी दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहकर मुख्य चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

बांग्लादेश को ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से भिड़ना है। इसमें भी एक टीम तय होनी बाकी है। अब नजर डालते हैं स्कॉटलैंड-ओमान मैच पर। ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 20 ओवर में 122 रन पर पर ढेर हो गई। आकिब इलियास ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। कप्तान जीशान मकसूद ने 34 रन का योगदान दिया। जोश डेवी ने तीन तथा सफयान शरीफ और माइकल लीस्क ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में स्कॉटलैंड ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। जॉर्ज मंजी ने 20, कप्तान काइल कोएत्जर ने 41, रिची बेरिंगटन ने नाबाद 31 और मैथ्यू क्रॉस ने नाबाद 26 रन की पारी खेली।

t20 world cup,scotland,virat kohli,shakib al hasan,oman,bangladesh,sports news in hindi

5 नवंबर को कोहली के जन्मदिन पर भारत से भिड़ेगा स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड पहली बार टी20 विश्व कप के मुख्य राउंड में पहुंचा है। स्कॉटिश टीम इससे पहले 2007, 2009 और 2016 में भी टूर्नामेंट में उतरी थी और पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गई थी। सुपर-12 के एक मुकाबले में 5 नवंबर को स्कॉटलैंड की टक्कर टीम इंडिया से होगी। उसी दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली का 33वां जन्मदिन भी है। कोहली का यह बतौर टी20 कप्तान अंतिम विश्व कप है। वे पहले ही टूर्नामेंट के बाद टी20 टीम की कमान छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। भारत और स्कॉटलैंड को टी20 में आज तक सिर्फ एक बार आमने-सामने होने का मौका मिला था। बदकिस्मती से 2007 के टी20 विश्व कप में यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। स्कॉटलैंड ने अब तक 73 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 34 में जीत और 35 में हार मिली।

t20 world cup,scotland,virat kohli,shakib al hasan,oman,bangladesh,sports news in hindi

आईसीसी इवेंट में बांग्लादेश की पिछली 6 जीत में शाकिब...

बांग्लादेश ने गुरुवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर-12 में जगह बनाई। पिछले कई सालों से बांग्लादेश के आधार स्तंभ बाएं हाथ के हरफनमौला शाकिब अल हसन एक बार फिर जीत के हीरो रहे। शाकिब ने पहले चरण के तीन में से दो मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीता। इसी के साथ आईसीसी इवेंट में बांग्लादेश द्वारा जीते गए पिछले सभी 6 मैच में लगातार मैन ऑफ द मैच रहने का रिकॉर्ड भी शाकिब ने अपने नाम कर लिया।

वर्ष 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने 114 रन, 2019 में वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 75 रन व 1 विकेट, विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 124 रन व 2 विकेट, विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रन व 5 विकेट, इस टी20 विश्व कप में ओमान के खिलाफ 42 रन व 3 विकेट और पीएनजी के खिलाफ 46 रन व 4 विकेट की बदौलत मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। आपको बता दें कि शाकिब पिछले दिनों खत्म हुए आईपीएल-14 में फाइनल में पहुंचने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य थे। हालांकि तब उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन अब वे फॉर्म में लौट आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत