न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबर की इस बात से हैरान हैं बट, इन 2 भारतीयों को खतरा मानते हैं हेडन, गंभीर ने दी यह सलाह

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टी20 विश्व कप में अपने सफर का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ मैच के साथ 24 अक्टूबर को करेंगे। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 8:57:44

बाबर की इस बात से हैरान हैं बट, इन 2 भारतीयों को खतरा मानते हैं हेडन, गंभीर ने दी यह सलाह

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टी20 विश्व कप में अपने सफर का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ मैच के साथ 24 अक्टूबर को करेंगे। दोनों देश 2-2 अभ्यास मैच खेल चुके हैं। भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी, जबकि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को आसानी से हराया और उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम गेंद पर हार मिली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने कप्तान बाबर आजम की एक रणनीति को लेकर काफी हैरानी जताई है। बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत ने दोनों वार्मअप मैच का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया, जबकि पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाया।

भारत ने लगभग सभी खिलाड़ियों को प्रेक्टिस का मौका दिया, जबकि सभी क्रिकेटर्स आईपीएल खेलकर आए हैं। अगर भारत ऐसा नहीं करता और अपनी अंतिम एकादश के साथ खेलता तो हमें ऐसा लगता कि वह इसलिए ऐसा कर रहा है क्योंकि ये सभी खिलाड़ी अंतिम एकादश में साथ नहीं खेले हैं, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हमारी टीम में पता नहीं क्यों यह डर है कि इस बैटिंग पोजिशन पर किसी और को ना उतारा जाए या कोई और इस जगह रन ना बना ले। आप कप्तान हैं, आपको अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना होगा। क्या ऐसा नहीं हो सकता, खुदा ना करे ऐसा हो, लेकिन क्या आप और रिजवान पहले ओवर में आउट नहीं हो सकते? फिर किसी और को भी नई गेंद के खिलाफ खेलना होगा। देखिए बाबर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जल्दी आउट हो गए थे ना?

t20 world cup,salman butt,matthew hayden,gautam gambhir,pakistan,australia,sports news in hindi

विश्व कप के लिए पाकिस्तान के बल्लेबाजी सलाहकार हैं मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन फिलहाल पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। हेडन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन का व्यक्तिगत प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था जितना उन्होंने पहले अपने रिकॉर्ड के अनुसार किया था। हालांकि जिस तरह से उन्होंने नेतृत्व किया और खुद को संचालित किया, उन्होंने यूएई की परिस्थितियों में फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को एक लीडर और प्रीमियम बल्लेबाज की भूमिका निभानी होगी। उन पर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि उन्हें निशाना बनाया जाएगा। मेरा मानना है कि लोकेश राहुल और ऋषभ पंत पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

t20 world cup,salman butt,matthew hayden,gautam gambhir,pakistan,australia,sports news in hindi

गौतम गंभीर ने की वनडे व टी20 विश्व कप की तुलना

भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि 50 ओवर का विश्व कप जीतना खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी20 के विश्व कप को जीतने से ज्यादा महत्व रखता है। गंभीर ने कहा कि हर दो साल में टी20 विश्व कप के आयोजन से उसके महत्व में कमी आई है। वर्ष 1981 में जन्म लेने के बाद 90 के दशक से लगातार क्रिकेट देखने के बाद मुझे लगता है कि 50 ओवर का विश्व कप ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस विश्व कप में नयापन होता है। चार साल तक विश्व‍ कप का इंतजार करना होता है जबकि टी20 विश्व कप हर दो साल में आता है। एक टी20 विश्व कप अभी हो रहा है और अगले साल फिर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होगा। गंभीर ने सलाह दी कि टी20 विश्व कप का आयोजन हर तीन साल में एक बार होना चाहिए। अगर इस साल मैं टी20 चैंपियन बना हूं तो मैं ये टाइटल कुछ समय के लिए अपने पास ही रखना पसंद करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत