न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : भारत के खिलाफ मैच के लिए पाक टीम घोषित, कोहली ने हार्दिक के लिए कहा...इस बात पर भड़के

आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार (24 अक्टूबर) को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 9:02:36

T20 WC : भारत के खिलाफ मैच के लिए पाक टीम घोषित, कोहली ने हार्दिक के लिए कहा...इस बात पर भड़के

आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार (24 अक्टूबर) को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने मैच की पूर्व संध्या पर 12 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। टीम में पूर्व कप्तान व विकेटकीपर सरफराज अहमद को जगह नहीं मिली, जबकि काफी समय बाद शोएब मलिक की वापसी हुई है। 39 वर्षीय शोएब ने 2007 में खेले गए पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की कप्तानी की थी। यह उनका छठा टी20 विश्व कप होगा।

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हमारी तैयारी अच्छी चल रही है और सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरपूर दिखाई दे रहे हैं। हम बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। पाक, भारत से 5 बार हार चुका है लेकिन इस बार हम रिकॉर्ड बदलना चाहेंगे।

टीम : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हैदर अली, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ।

t20 world cup,pakistan team,virat kohli,babar azam,hardik pandya,sports news in hindi

हार्दिक पांड्या की अंतिम एकादश में जगह पक्की : कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को साफ कर दिया कि हार्दिक पांड्या का छठे नंबर के बल्लेबाज के रूप में कौशल इतना अहम है कि रातों रात उनका ऑप्शन नहीं खोजा जा सकता है। अगर वे टी20 विश्व कप में गेंदबाजी नहीं भी करते हैं तब भी अंतिम एकादश में उनकी जगह पक्की है। हार्दिक ने 2019 में पीठ के निचले हिस्से का ऑपरेशन करवाया था और उसके बाद वे कभी-कभार ही गेंदबाजी कर पाए हैं। कोहली से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में क्या हार्दिक चुने जाएंगे तो कोहली ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि उनकी फिटनेस लगातार बेहतर होती जा रही है और उसे देखते हुए वे टूर्नामेंट के किसी स्टेज में हमारे लिए दो ओवर कर सकते हैं।

हमारा मानना है कि जब तक हार्दिक बॉलिंग शुरू नहीं करते, तब तक हम अपने पास मौजूद ऑप्शन का पूरा उपयोग कर सकते हैं। हमने एक या दो ओवर करने के लिए कुछ अन्य ऑप्शन पर विचार किया है। इसलिए हम बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। उस स्थान पर हार्दिक की जो अहमियत है उसे कोई अन्य रातों रात तैयार नहीं कर सकता। मैंने ऑस्ट्रेलिया में उन्हें केवल एक बल्लेबाज के रूप में खिलाने का समर्थन किया और हमने देखा कि उन्होंने क्या किया। जब हार्दिक पूरे फ्लो में खेलते हैं तो अकेले दम पर मैच विपक्षी टीम की जद से दूर ले जाते हैं।

t20 world cup,pakistan team,virat kohli,babar azam,hardik pandya,sports news in hindi

कप्तानी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर गुस्साए कोहली

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली एक सवाल पर भड़क गए और गुस्से में कहा, अगर बेतुकी बातें करेंगे तो सवाल का कोई जवाब नहीं दूंगा। दरअसल कोहली से कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर सवाल पूछा गया था। कोहली ने कहा कि वे इस मुद्दे पर विवाद चाहने वालों को कोई ‘मसाला' नहीं देंगे। कोहली ने आईपीएल-14 का दूसरा फेज शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वे विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली ने कहा कि मैंने पहले ही काफी कुछ बोल दिया है और मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे पर कुछ और बोलने की जरूरत है।

हमारा ध्यान इस विश्व कप में अच्छा खेलने पर है और एक टीम के रूप में हमें जो करने की जरूरत है वह करना है। बाकी लोग उन चीजों को खोदने की कोशिश कर रहे हैं जो मौजूद नहीं हैं और मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो ऐसे किसी को मसाला दूं। मैंने बहुत ईमानदारी से और खुले तौर पर चीजों को समझा दिया है। अगर लोगों को लग रहा है कि इसके अलावा और भी कुछ है जो मैंने पहले नहीं बताया है तो मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगता है। निश्चित रूप से ऐसा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत