Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : पाकिस्तान का जीत का ‘पंजा’, जानें क्या बोले बाबर-मलिक, कप्तान ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

पाकिस्तान ने रविवार रात शारजाह में टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 72 रन से हरा दिया। पाकिस्तान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 11:24:31

T20 WC : पाकिस्तान का जीत का ‘पंजा’, जानें क्या बोले बाबर-मलिक, कप्तान ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

पाकिस्तान ने रविवार रात शारजाह में टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 72 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने अपने पांचों मैच जीते और ग्रुप में टॉप पोजिशन पर रहा। दूसरा स्थान न्यूजीलैंड को मिला। अब 10 नवंबर को दुबई में होने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टक्कर इंग्लैंड और 11 नवंबर को अबु धाबी में दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ग्रुप 1 में इंग्लैंड पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर, स्कॉटलैंड ने अपने पांचों मैच गंवाए। स्कॉटलैंड ने पहले चरण में तीनों मैच जीते थे, जिनमें बांग्लादेश के खिलाफ विजय भी शुमार है।

बहरहाल मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाबर आजम ने 47 गेंद में पांच चौकों व तीन छक्कों की बदौलत 66 और मैन ऑफ द मैच शोएब मलिक ने 18 गेंद में छह चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 54 रन ठोके। मोहम्मद हफीज ने 31 रन का योगदान दिया। क्रिस ग्रीव्स ने दो विकेट लिए। जवाब में रिची बैरिंगटन (नाबाद 54 रन, 37 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) के अर्धशतक के बावजूद स्कॉटलैंड छह विकेट पर 117 रन ही बना सका। दो अन्य बल्लेबाज जार्ज मुन्से (17) और माइकल लीस्क (14) भी दोहरे अंक तक पहुंचे। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 14 रन देकर दो विकेट झटके जबकि शाहीन शाह आफरीदी, हैरिस रऊफ और हसन अली को 1-1 विकेट मिला।

t20 world cup,pakistan,scotland,babar azam,shoaib malik,pakistan vs scotland,sports news in hindi ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी जारी रखेंगे लय : बाबर आजम

जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि हम एक यूनिट की तरह खेल रहे हैं और हर किसी को प्रत्येक खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है। हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। हमारी योजना पहले बल्लेबाजी कर पावरप्ले का बढ़िया इस्तेमाल करने की थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। फिर मैंने हफीज और शोएब के साथ साझेदारी की। शोएब ने जिस तरह से पारी का अंत किया, उससे उनका अनुभव दिखता है जिसके लिए वे मशहूर हैं। हम जिस लय में हैं, उसे सेमीफाइनल में भी जारी रखते हुए खेलने का प्रयास करेंगे।

निश्चित रूप से दुबई सर्वश्रेष्ठ स्टेडियम में से एक है। खिलाड़ी के तौर पर जब आप दर्शकों के सामने खेलते हो जो आपके लिए चीयर करते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। मैन ऑफ द मैच शोएब मलिक ने कहा कि पिछले मुकाबलों में हमने देखा कि अगर हम शुरुआती विकेट नहीं गंवाएं तो अंत में बड़ा स्कोर बनाने का मौका रहता है। मैं अच्छी फॉर्म में हूं लेकिन निरंतर अच्छा करके टीम की मदद करना चाहता हूं। फिट महसूस कर रहा हूं। हमें सेमीफाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।


t20 world cup,pakistan,scotland,babar azam,shoaib malik,pakistan vs scotland,sports news in hindi टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतक बाबर के नाम

बाबर आजम ने अर्धशतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। बाबर का इस टी20 विश्व कप में यह चौथी फिफ्टी है। वे विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 3-3 बार यह कमाल किया था। बाबर एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। पांच मुकाबलों में उनके 66 की औसत से 264 रन हैं। इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने 2012 में 201 रन जुटाए थे। बाबर बतौर कप्तान एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 4 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले नामीबिया के गेरहार्ड इरैस्मस ने 2019 विश्व कप क्वालिफायर और विराट कोहली ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में तीन बार 50 प्लस स्कोर बनाया था। बाबर का यह इस साल 19वां 50 प्लस स्कोर है और वे टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार यह कमाल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले कोहली सबसे आगे थे, जिन्होंने साल 2016 में 18 बार ऐसा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology